पंजाब में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने कहा- कल से यहां प्री-मानसून बारिश होगी, गर्मी दूर हो जाएगी
लुधियाना। पंजाब में आज से मौसम में बदलाव आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बताया गया है कि, यहां 28 जून से प्री-मानसून बारिश होगी। इसके लिए मौसम में बीते रोज यानी कि रविवार के दिन से बदलाव देखने को मिला है। कल आसमान में आंशिक बादल देखने को मिले, हालांकि चिपचिपाती गर्मी ने कई इलाकों में लोगों को बेहाल कर दिया।
2
जुलाई
को
मानसून
आने
की
संभावना
मौसम
विभाग
के
अनुसार,
अब
सूबे
में
28
जून
से
प्री-मानसून
की
अच्छी
बारिश
देखने
को
मिलेगी।
इस
दौरान
30-40
किलाेमीटर
प्रति
घंटे
की
रफ्तार
से
हवा
चलेगी।
कई
जिलों
में
तेज
बारिश
की
संभावना
भी
है।
इसके
बाद
दो
जुलाई
को
मानसून
आने
की
संभावना
है।
पंजाब: कहीं हुई मूसलाधार बारिश तो कहीं गिरे ओले, पानी भरने पर किसानों ने शुरू की धान की बुवाई
अभी की बात की जाए तो लुधियाना शहर में गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले 5 दिनों से शहर में मौसम के मिजाज तल्ख चल रहे हैं। लुधियाना में 3 दिनों से पारा 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। सोमवार को भी सुबह ही तेज धूप खिल उठी। कुछ देर भी धूप में खड़े हो पाना मुश्किल हो रहा था। वहीं, हवा भी पूरी तरह से बंद थी। सुबह 8 बजे पारा 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ कह रहे हैं कि, पंजाब में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, गरज के साथ छींटे पड़ने, बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है। आगामी बुधवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। फिर, जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून आ सकता हैं।