बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग: सर्च टीम को मिली मैगजीन और इंसास रायफल, अभी तक किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी
Bathinda Military Station firing: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग मामले में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई है।

पंजाब का बठिंडा मिलिट्री स्टेशन सुबह करीब 4:35 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से दहल गया। इस घटना में चार जवानों की मौत गई। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त अपनी ड्यूटी के बाद चारों जवान कमरे में सो रहे थे।
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर हुई बुधवार सुबह फायरिंग में आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की मौत की हो गई है। इधर, घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। एफआईआर के अनुसार चारों जवान - सागर, कमलेश, संतोष और योगेश अपनी ड्यूटी के बाद अपने कमरे में सो रहे थे।
नकाबपोश लोगों ने की फायरिंग
तभी सफेद कुर्ता पजामा पहने दो नकाबपोश लोगों ने उन पर राइफलों से अंधाधुंध फायरिंग कर दी और फिर धारदार हथियारों से हमला किया। इस पूरे मामले में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
घटना पर भारतीय सेना ने बताया कि सर्च टीम ने मैगजीन के साथ इंसास रायफल बरामद की है। सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें अब और जानकारी हासिल करने के लिए हथियार का फोरेंसिक विश्लेषण करेंगी। हथियार में राउंड की बची संख्या फोरेंसिक विश्लेषण के बाद ही उपलब्ध होगी।
अभी तक किसी को नहीं पकड़ा
वहीं आगे बताया कि पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया है।
इस घटना पर सुरिंदरपाल सिंह परमार, ADGP ने बताया कि सुबह 4:30 बजे फायरिंग की घटना हुई थी जिसमें 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। हम सेना के अधिकारियों के संपर्क में हैं। राइफल चोरी होने को लेकर 2-3 दिन पहले FIR दर्ज की गई थी, जिसकी जांच की जा रही है।
घटना की नहीं मिला आतंकी एंगल
इससे पहले पंजाब पुलिस के सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना में कोई आतंकी एंगल नहीं है। इलाके में दहशत का माहौल है। छावनी के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। इधर, इस घटना के बादसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की पूरे घटनाक्रम की जानकारी विस्तार से दी।
INSAS राइफल और कई कारतूस चोरी
पंजाब पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले मिलिट्री स्टेशन से इंसास राइफल और 28 जिंदा कारतूस गायब हो गए थे। जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications