Punjab: बाढ़ प्रभावित पंजाब को केंद्र से करोड़ों की मदद, घरों का होगा पुनर्निर्माण, मिलीं और भी कई राहत

Punjab Flood: पंजाब में दशकों बाद आई सबसे भयावह बाढ़ ने जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालांकि, बाढ़ का पानी कम होने से लोगों को अब कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। इस बीच पीएम मोदी ने कल 9 सितंबर को राज्य के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने गुरदासपुर में नुकसान और चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों का आकलन करने के लिए एक आधिकारिक समीक्षा बैठक की।

इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के लिए 1,600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। ये राहत पैकेज राज्य के पास पहले से उपलब्ध 12,000 करोड़ रुपये से अलग है।

Prime Minister Narendra Modi

केंद्र ने किसानों को दी एक और राहत
राज्‍य आपदा राहत कोष (SDRF) और पीएम किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी की जाएगी।

बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए कई कदम उठाए जाएंगे
प्रधानमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के पुनर्निर्माण और लोगों की मदद के लिए कई कदम उठाए जाएंगे। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए घर बनाना, राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत, स्कूलों को फिर से बनाना, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से आर्थिक मदद देना और पशुओं के लिए किट बांटना शामिल है।

किसानों को खास मदद
किसानों को भी खास मदद दी जाएगी। इसके तहत गाद भरे या खराब हुए बोरवेल की मरम्मत, डीजल वाले बोरवेल पंपों के लिए सोलर पैनल लगवाने की मदद और 'प्रति बूंद ज्यादा फसल' योजना के तहत ड्रिप इरिगेशन (सूक्ष्म सिंचाई) की सुविधा दी जाएगी।

इसके अलावा खराब हुए सरकारी स्कूलों को भी समग्र शिक्षा अभियान के जरिए फिर से खड़ा किया जाएगा और जल संरक्षण योजनाओं के तहत बारिश का पानी बचाने और जमीन में उतारने की व्यवस्था की जाएगी।

जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये
प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने बाढ़ और भूस्खलन में अपने माता-पिता खोए हैं, उन्हें 'पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन' योजना से पूरी मदद दी जाएगी।

नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम पंजाब भेजी
केंद्र सरकार ने नुकसान का आकलन करने के लिए एक केंद्रीय टीम पंजाब भेजी है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की मदद तय होगी। पीएम मोदी ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और अन्य एजेंसियों की तेज राहत कार्यों के लिए सराहना की और आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार पूरी तरह से पंजाब के साथ खड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+