Zomato के बैग में पाकिस्तान बॉर्डर पर की जा रही थी हेरोइन की तस्करी, STF ने बाइक समेत पकड़ा
अमृतसर। पाकिस्तान बॉर्डर एरिया से हेरोइन-कोकीन जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। तस्कर बार्डर एरिया के जिलों से हेरोइन लाकर पंजाब के अंदरूनी इलाकों में सप्लाई करते हैं। ऐसे ही तीन अलग-अलग तस्करों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। तीनों से साढ़े 5 किलो हेरोइन बरामद की गई है।

एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि, धांधरा रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक ऐसे बाइक सवार की चेकिंग की गई, जिसके पास जोमेटो कंपनी का बैग था। जोमेटो कंपनी खाद्य पदार्थों की डिलीवरी कराती है। मगर, उस शख्स ने अपने बैग में हेरोइन भर रखी थी। उसके पास जिसमें से 2.40 किलो हेरोइन बरामद हुई। उसे पकड़कर उससे पूछताछ की जाने लगी। वहीं, उसके बारे में अब पुलिस ये पता कर रही है कि उसे फूड कंपनी का बैग कैसे और किसने दिया?

एसटीएफ के मुताबिक, हेरोइन के साथ पकड़ा गया दूसरा शख्स सचिन शर्मा है। इस दूसरे मामले में एसटीएफ ने सचिन शर्मा को चंदर नगर से काबू किया। उससे 810 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी ने कुबूल करते हुए बताया कि वो चौड़ा बाजार में कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। उसने माना कि, वो हेरोइन अमृतसर बॉर्डर से एक शख्स से लेकर आता था। वहीं, एसटीएफ ने एक तीसरा शख्स जसविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर को काबू किया। उससे 2.650 किलो हेरोइन बरामद हुई। बताया गया कि, वह हेरोइन फिरोजपुर से लुधियाना लेकर आता है।












Click it and Unblock the Notifications