Pak Drone in Punjab:अमृतसर में BSF ने पाक ड्रोन को मार गिराया

पाकिस्तान की एक बार फिर से नापाक हरकत को बीएसएफ के जवानों ने विफल कर दिया है। अमृतसर में पाक ड्रोन को जवानों ने मार गिराया है।

drone

Pak Drone in Punjab: पाकिस्तान से सटे बॉर्डर पर लगातार एक के बाद एक ड्रोन मिलने की खबर सामने आ रही है। आज फिर से सेना ने पाकिस्तान के एक और ड्रोन को मार गिराया है। रिपोर्ट के अनुसार यह ड्रोन आज सुबह 7.45 बजे देखा गया। बीएसएफ के ट्रूप ने इस पाकिस्तानी ड्रोन को सुबह भारतीय सीमाक्षेत्र में घुसपैठ करते देखा। यह ड्रोन पंजाब के अमृतसर सेक्टर में देखा गया, जहां बीएसएफ ट्रूप ने इसे मार गिराया। ड्रोन को सीज कर लिया गया है। इसकी आगे की जांच की जा रही है। इससे पहले भी पंजाब में पाकिस्तान ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया था।

अमृतसर के पुलमोरन सीमा चौकी के पास बीएसएफ ने इस ड्रोन को ढेर किया है। जवानों को जैसे ही यह ड्रोन दिखा तो उसपर गोली चला दी। ड्रोन को जब्त करने के बाद इसकी जांच की जा रही है। गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ दिनों मेंपाक का यह तीसरा ड्रोन ढेर किया गया है। बुधवार की रात तरनतारन में भी बीएसएफ ने एक ड्रोन मार गिराया था। रात के अंधेरे में इस ड्रोन के जरिए जासूसी की कोशिश की गई थी, लेकिन जवानों ने इसपर 44 राउंड फायर किए और इसे ढर कर दिया। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया था कि ड्रोन की बरामदगी के बाद इसकी जांच की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में पाक की ओर से ड्रोन भेजने की घटनाओं में इजाफा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+