CM मान ने 10,031 सरपंचों को दिलाई शपथ, बोले- 'बिना किसी भेदभाव के काम करें'
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने। पंजाब के सभी चुने हुए सरपंचों और पंचों के शपथ समारोह में उन्होंने शिरकत की। उन्होंने 19 जिलों के 10,031 सरपंचों और 81,805 पंचों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कई गांवों में पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गई हैं, जो लोकतंत्र की नींव को मजबूत करती हैं।
सरपंचों और पंचों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि आज लुधियाना के गांव धनानसू की साइकिल वैली में 19 जिलों के 10 हज़ार से ज्यादा नवनिर्वाचित सरपंच साहिबानों को पंजाब की बेहतरी के लिए काम करने के लिए शपथ दिलाई गई। नई जिम्मेदारियों के लिए आप सभी को शुभकामनाएं।

गांव के विकास के लिए संपल्प लें- CM मान
मान ने सरपंचों से गांव के विकास के लिए काम करने की अपील की। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमें अरविंद केजरीवाल ने लोगों को तोड़ने या टांग खींचने वाली राजनीति नहीं सिखाई और न ही हम पुलियाँ उखाड़ने वाली राजनीति करते हैं। हम चाहते हैं कि पंचायतें हमारे पास गाँव के विकास के लिए संकल्प डाल कर ले कर आएं और हम उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।
नशे के खात्मे पर काम करें- मान
उन्होंने कहा कि गांववालों को सब पता होता है कि कौन हमारे गांव में नशा बेचता है। इसके ख़ात्मे के लिए हमें सबको एकजुट होकर समाजिक लहर बनाने की ज़रूरत हैं ताकि गांवों को साफ-सुथरा और नशा मुक्त बनाया जा सके। गांव वही सफल होते हैं, जहां एकता होती है। मैं जीत हासिल करने वाली पंचायतों से अपील करता हूं कि वे बिना किसी नफ़रत के गांव की भलाई के लिए काम करें। मैं सरपंच साहिबानों से अपील करता हूँ कि गांवों को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती, हवा और पानी बचाया जा सके।
आगे मान ने कहा, आज शपथ ग्रहण समारोह में परिवारों सहित पहुंचे सभी सरपंच साहिबानों को बहुत-बहुत बधाईयाँ। मुझे उम्मीद है कि आप लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।












Click it and Unblock the Notifications