Opinion: सड़क हादसे में नहीं जाएगी अब किसी की जान, भगवंत मान सरकार ने कर दी ये व्यवस्था
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने राज्य के लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण और विकासमूलक योजनाएं लाते रहते हैं। लोगों के हित में कई कदम उठाए हैं। जिसका प्रभाव लोगों की सुविधाओं पर सीधा पड़ा है। चाहे वो शिक्षा हो या स्वास्थ्य। पंजाब में आए बाढ़ में भी भगवंत मान सरकार लोगों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े रहे। सीएम मान बाढ़ में हुए नुकसान की पूरी भरपाई करेंगे।
इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम लोगों के हित में बड़ा फैसला किया है। उन्होंने सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन किया है। इतना ही सरकार ने इसके लिए एक महीने बाद एक डेटा भी जारी करेगी, जिसमें पता चलेगा कि हादसों में कितनी कमी आई है। सीएम मान ने कहा कि सड़क सुरक्षा फोर्स रोड एक्सीडेंट को काफी कम कर देगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब में रोजाना 14 लोगों की मौत हो रही है। इसका कारण रोड एक्सीडेंट है। सड़क सुरक्षा फोर्स से इन हादसों पर रोक लग सकती है। इसके लिए 30 किलोमीटर के दायरे में एक गाड़ी दी गई है। उन्हें फर्स्ट एड किट के साथ एम्बुलेंस व रिकवरी वैन की सुविधा से लैस किया जाएगा। इसका मकसद सिर्फ यह है कि रोड एक्सीडेंट में लोगों की जान न जाए। लोगों को बचाने के लिए इस फोर्स का गठन किया गया है।
इस टीम का मुख्य काम हाईवे पर खड़े होने वाले वाहनों को हटाने के साथ हादसे का शिकार होने वाले लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाने का काम करेगी। लोगों की जान बचाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। इससे पहले भगवंत मान सरकार ने कच्चे शिक्षकों को पक्का कर बड़े वादे को निभाया था। आम आदमी क्लिनिक को लेकर भी कई बड़े फैसले कर चुके हैं। लोगों के हित को ध्यान में रखकर भगवंत मान सरकार हमेशा करता है।












Click it and Unblock the Notifications