Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब में उपचुनाव जीतने वाले तीनों विधायक ने की सीएम भगवंत मान से मुलाकात

CM Bhagwant Mann Meets AAP MLAs: पंजाब विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 सीटें जीत ली थी। विधानसभा उपचुनाव संपन्न होने के बाद बुधवार को नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की है। सीएम भगवंत मान और नवनिर्वाचित 'आप' विधायकों की मुलाकात राजधानी चंडीगढ़ में हुई है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक खास तस्वीर जारी की गई है। इस तस्वीर में मुख्यमंत्री मान आम आदमी पार्टी के तीनों नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। सीएम मान के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि "उपचुनाव के दौरान लोगों द्वारा नए चुने गए विधान सभा हलका गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा और चब्बेवाल से इशांक चबेवाल से चंडीगढ़ में मुलाकात की और सभी को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी। सभी को लोगों की सेवा करने और बिना किसी पक्षपात के अपने विधान सभा क्षेत्रों में विकास कार्य करने के लिए कहा।"

Bhagwant Mann

बता दें कि पंजाब में हाल ही में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल में, जबकि कांग्रेस ने बरनाला सीट पर जीत हासिल की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+