पंजाब में बागवानी विभाग की नई योजना, छोटे कोल्ड रूम बनाने पर दी जाएगी डेढ़ लाख की सब्सिडी
पंजाब में बागवानी विभाग की नई योजना, छोटे कोल्ड रूम बनाने पर दी जाएगी डेढ़ लाख की सब्सिडी
नवांशहर। पंजाब में बागवानी विभाग की ओर से जमींदारों की आमदन बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत फसलों की तुड़ाई के बाद इसकी संभाल के लिए किसानों के खेतों में ही छोटे कोल्ड रूम (आन फार्म कोल्ड रूम) स्कीम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पास करवाई गई है। इस संबंध में बताते हुए डिप्टी कमिश्नर नवजोत पाल सिंह रंधावा की ओर से कहा गया कि पंजाब में किसानों को रिवायती फसलों के बदल के तौर पर बागबानी फसलों जैसे फल, सब्जियां तथा फूलों आदि की काश्त को बढ़ाने तथा उनकी सेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए उनके खेतों में ही छोटे कोल्ड रूम बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि, इससे खेती विभिन्नता के तहत न सिर्फ किसानों की आमदन बढ़ेगी, जबकि कुदती स्त्रोतों जैसे मिट्टी, पानी आदि की संभाल भी की जा सकेगी। इस दौरान बागवानी विभाग के सहायक डायरेक्टर डॉ. जगदीश सिंह काहमा की ओर से बताया गया कि यह कोल्ड रूम, जिनकी समर्था करीब 3 मीट्रिक टन है, में करीब सभी बागवानी फसलें विभिन्न तापमान तथा नमी पर स्टोर की जा सकती हैं।
इन कोल्ड रूमों की सहायता से किसान अपनी फसलों की तुड़ाई के बाद जरूरत अनुसार मंडीकरण के लिए लेकर जा सकता है, जिससे मार्केट में किसान अपनी फसल का अच्छा मूल्य पा सकता है। इस स्कीम के तहत आन फार्म कोल्ड रूम बनाने पर डेढ़ लाख रुपए की सब्सिडी भी उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications