Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सिद्धू बोले- डंके की चोट पर कहूंगा, कांग्रेस पंजाब में 5 साल के माफिया राज की वजह से हारी

चंडीगढ़। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार पार्टी के विरुद्ध फिर तल्ख ​तेवर दिखाए हैं। सिद्धू ने कहा कि पार्टी का नवीनीकरण करना होगा। उन्होंने पंजाब में कांग्रेस की हार के लिए माफिया राज को जिम्मेदार ठहराया। सिद्धू ने कहा, "डंके की चोट पर कहूंगा कि कांग्रेस 5 साल के माफिया राज की वजह से हारी।"

Recommended Video

    Navjot Singh Sidhu फिर भड़के, इस वजह से हारी Congress | वनइंडिया हिंदी
    Navjot Singh Sidhu, ex punjab president of Congress

    सिद्धू शुक्रवार को बोले कि, "पंजाब में मैं माफिया राज के खिलाफ लड़ता रहा। मेरी यह लड़ाई सिस्टम के खिलाफ थी। कुछ लोगों का धंधा था, जो राज्य को दीमक की तरह खा रहा था। इसमें मुख्यमंत्री भी शामिल थे।"

    इससे पहले सिद्धू चुनाव से कुछ महीने पहले राज्य के मुख्यमंत्री बनाए गए चरणजीत सिंह चन्नी को भी निशाने पर ले चुके हैं। और, अवैध रेत खनन का मामला सामने आने से बाद से भी सिद्धू चन्नी पर हमलावर हैं। चन्नी के अलावा वह पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर माफिया राज को बढ़ावे देने के आरोप लगाते रहे हैं।

    sidhu

    "भगवंत मान रबर का गुड्डा"
    सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के नेता व राज्य के मौजूदा ​सीएम भगवंत मान पर भी निशाना साधा। सिद्धू ने मान को रबर का गुड्डा बताया। गुरुवार को सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को रबर का गुड्डा करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष के उस आरोप को भी सही ठहराया कि दिल्ली से आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व में पंजाब में सरकार चला रही है। सिद्धू ने कहा कि मान के सत्ता की गद्दी पर बैठने के बाद सूब की कानून-व्यवस्था में भारी गिरावट आई है।

    sidhu

    अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर नाराज हैं सिद्धू!
    बता दें कि, कांग्रेस हाईकमान ने पिछले साल कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था और चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली थी। वहीं, चुनाव के बाद चन्नी को भी इस्तीफा देना पडा। सिद्धू से अध्यक्ष पद छिन गया। अब सिद्धू फिर तीखे बयान देने लगे हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+