Punjab: डॉक्टर पर फायरिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
तलाशी अभियान के दौरान, एक मुठभेड़ हुई जिसमें एक आरोपी बीनू सिंह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पंजाब के तलवंडी साबो में आए दिन कुछ बदमाशों ने एक डॉक्टर पर फायरिंग कर दी। आज हमें इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी मिली। तलाशी अभियान के दौरान, एक मुठभेड़ हुई जिसमें एक आरोपी बीनू सिंह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी बठिंडा ने कहा कि सर्च ऑपरेशन जारी है।
बता दें कि पंजाब की सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार को 9 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सूबे में काफी हद तक क्राइम कंट्रोल करने का काम किया है। पंजाब की सत्ता संभालने के बाद अपराध दर में भारी गिरावट देखने को मिली है। हाल ही में जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस साल आपराधिक मामलों में भारी कमी देखने को मिली है।
पंजाब पुलिस ने अपने महकमे का बीते दिनों रिपोर्ट कार्ड पेश किया है, जिसमें काफी हद तक क्राइम कंट्रोल करने का काम किया है। अपराध संबंधी राज्य के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस साल मर्डर की संख्या 2021 में 723 से कम होकर 2022 में 654 रह गई है, जबकि अपहरण करने की घटनाएं 2021 में 1787 से कम होकर 2022 में 1645 रह गई हैं।
Recommended Video

पंजाब पुलिस के इस साल के जारी आंकड़ों के अनुसार 119 आतंकी, 428 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं, 22 ड्रोन मार गिराए हैं। 11.59 करोड़ की ड्रग पकड़ी और 16,798 ड्रग बेचने वाले और तस्कर पकड़े हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान सरकार ने बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए प्रतिबद्ध, इस बैंक ने मांगे आवेदन












Click it and Unblock the Notifications