पंजाब आप सरकार की मंत्री अनमोल गगन मान 16 जून को कर रही शादी, जानें कौन बनने जा रहा उनका जीवनसाथी
पंजाब के कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान 16 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। आम आदमी पार्टी की नेता गगन मान शाहबाज सिंह सोही से शादी करेंगी।
सोही पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं। दूल्हे की मां शीलम सोही डेराबस्सी में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। उन्होंने एक बार विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन अब वह अपने दिवंगत पति का व्यवसाय संभालती हैं।

सोही परिवार चंडीगढ़ में रहता है। शादी का जश्न तीन दिनों तक चलेगा, जिसका समापन 16 जून को जीरकपुर के एक मैरिज पैलेस में एक भव्य समारोह में होगा। चंडीगढ़ और मोहाली में अपना ज़्यादातर समय बिताने वाली अनमोल गगन मान 2022 में खरड़ विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बनीं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications