मान सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दस आईएएस और 22 पीसीएस अफसरों का तबादला
Punjab Government: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने दस आईएएस और 22 पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। कुछ अधिकारियों को एडिशनल चार्ज दिया गया है। खास बात यह है कि सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुख्य प्रधान सचिव के खाली हुए पद को भरने का कोई आदेश जारी नहीं किया है।
मुख्यमंत्री मान के विशेष प्रमुख सचिव रवि भगत से मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग का चार्ज वापस लेकर यह संदेश दिया है कि यह जिम्मेवारी अभी उन्हें ही निभानी पड़ेगी। मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव वीके सिंह 30 नवंबर को रिटायर हो गए थे तब से यह पद खाली पड़ा है।

बता दें कि अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास प्रताप को उनके पुराने विभाग के साथ साथ अब गर्वनेंस रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी भी दी गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर को भी उनके वर्तमान विभागों के साथ साथ सहकारिता विभाग का चार्ज भी सौंपा गया है जो 30 नवंबर को रिटायर हुए विशेष मुख्य सचिव वीके सिंह के रिटायर होने के बाद से रिक्त पड़ा था।
जबकि विभाग के प्रमुख सचिव अजाय कुमार सिन्हा को अपने विभाग की जिम्मेवारी के साथ साथ बिजली, गैर-नवीनीकरण ऊर्जा के प्रमुख सचिव का पदभार भी संभालेंगे साथ ही सीएमडी ट्रांसकॉम भी उनके पास ही रहेगा। अभी ये विभाग राहुल तिवारी के पास थे।
वहीं, स्वास्थ्य सचिव कुमार राहुल को अब स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग की जिम्मेवारी दी गई है। सांइस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के सचिव प्रियंक भारती को वन व जंगली जीव विभाग का चार्ज भी अतिरिक्त तौर पर रहेगा।
शीना अग्रवाल संयुक्त आयुक्त विकास और कमिश्नर नरेगा का पदभार भी अपने वर्तमान महकमों के साथ साथ संभालेंगी। संदीप कुमार को अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं लगाया गया है। सागर सेतिया उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव लगाए गए हैं। तो, रविंदर सिंह अतिरिक्त सचिव श्रम विभाग,हरजिंदर सिंह को एडीसी जनरल गुरदासपुर, दलजीत कौर को पंजाब इन्फोटेक का एएमडी, अनमोल सिंह धालीवाल एडीसी अर्बन डेवलपमेंट मोहाली, अमरजीत को एडीसी रूरल और एडीसी जनरल लुधियाना में तैनात किया गया है।
कनु थिंद उद्योग विभाग में संयुक्त निदेशक प्रशासन लगाया गया है साथ ही उन्हें स्टेट एन्वायरमेंट इम्पेक्ट एसेसमेंट अथारिटी के सचिव की भी जिम्मेवारी मिली है।












Click it and Unblock the Notifications