'विडंबना देखिए चन्नी के शपथग्रहण में मुझे नहीं बुलाया', भगवंत का न्योता पाकर छलका मनीष तिवारी का दर्द

नई दिल्ली, 16 मार्च: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आम आदमी पार्टी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए राजभवन की बजाए भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में शपथग्रहण समारोह का आयोजन करवाया। इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस नेता और सांसद मनीष तिवारी को भी न्योता मिला था। इसको लेकर उन्होंने अपनी ही पार्टी पर तंज कस दिया।

Manish

मनीष तिवारी ने शपथग्रहण के लिए आए कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं भगवंत मान को पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देता हूं। इसके अलावा मुझे समारोह में आमंत्रित करने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद कहता हूं। इन दिनों संसद का बजट सत्र चल रहा है, जिस वजह से मैं शपथग्रहण समारोह में नहीं आ पाया। इसके आगे की लाइन में उन्होंने कांग्रेस पर ही तंज कसा। मनीष तिवारी ने लिखा कि ये विडंबना है कि मुझे चरणजीत सिंह चन्नी के शपथग्रहण समारोह में नहीं बुलाया गया था, जबकि वो मेरे ही पार्टी के विधायक का कार्यक्रम था।

G-23 गुट में हैं मनीष तिवारी
आपको बता दें कि कुछ साल पहले कांग्रेस के 23 नेताओं ने पार्टी हाईकमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस वजह से इस गुट को G-23 कहा गया। इस गुट की मांग है कि कांग्रेस का नेतृत्व अब गांधी परिवार के हाथों से लेकर किसी अन्य नेता को दिया जाए, ताकि पार्टी का प्रदर्शन ठीक किया जा सके। इस गुट में मनीष तिवारी, गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल समेत कई बड़े नेता शामिल हैं। इसी वजह से पार्टी अहम कार्यक्रमों में इन नेताओं से दूरी बनाकर रखती है।

पंजाब कांग्रेस में होगा बड़ा फेरबदल
वहीं दूसरी ओर पंजाब की करारी के बाद सोनिया गांधी ने पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू से इस्तीफा मांगा था। जिस पर सिद्धू ने बुधवार को अपना पद छोड़ दिया। उम्मीद है जल्द ही कांग्रेस राज्य में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+