पंजाब के फरीदकोट-भटिंडा रोड पर सड़क हादसा, 5 की मौत
पंजाब के भटिंडा-फरीदकोट रोड पर पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां वड़ा भाइका गांव के पास तेज रफ्तार गाड़ी पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद दूसरी गाड़ी सड़क पर पलट गई।
इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस इस सड़क हादसे की जांच कर रही है। फरीदकोट के एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, संभव है कि तेज रफ्तार की वजह से यह सड़क हादसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा डिजायर कार में हुआ है, जिसमे पांच लोग सवार थे, इन पांचों लोगों की इस भीषण हादसे में मौत हो गई है। डिजायर कार एक दूसरी कार से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम और सहारा सोसाइटी भटिंडा की टीम पहुंची।
Recommended Video
मृतकों के शव को गाड़ी से निकालने के बाद गुरू गोबिंद सिंह मेडकल कॉलेज में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि आई-20 कार और स्विफ्ट डियाजर कार कीआपस में टक्कर हुई थी। जिन लोगों की मौत हुई है उसमे से तीन की पहचान अभी तक हो सकी है।
जिसमे गांव कोटली अबलु के रहने वाले मनजीत, अमनदीप सिंह और नानक सिंह हैं। सहारा जन सेवा भटिंडा के संदीप सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद हमारी तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और 5 शव को गाड़ी से बाहर निकालकर फरीदकोट पहुंचाया।












Click it and Unblock the Notifications