पंचायत चुनाव के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Punjab Government Action On Teachers: पंजाब सरकार ने कुछ शिक्षकों को लेकर बड़ी खबर आई है। राज्य विभाग ने उन शिक्षकों पर कड़ा एक्शन लिया है, जिन्होंने पिछले पंचायत चुनाव में अपने काम को लेकर लापरवाही बर्ती थी। विभाग की तरफ से करीब 8 अधिक टीचर्स और अधिकारी को काम में लापरवाही के लिए सस्पेंड करने का आदेश दिया है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ब्लॉक गिद्दड़बाहा में हुए पंचायत चुनाव हुए थे। इस चुनावों में कुछ शिक्षकों की मतदान कर्मचारी के तौर पर ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन ये टीचर्स ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे।

जानकारी के मुताबिक, ब्लॉक गिद्दड़बाहा के पंचायत चुनाव में पोलिंग स्टाफ के तौर पर नियुक्त हुए इन टीचर्स पर आरोप है कि सरकारी आदेश को हल्के में लेते हुए ड्यूटी पर नहीं आए। इसकी वजह से चुनाव के कई महत्वपूर्ण काम काफी बुरी तरह प्रभावित हुआ। जिसके बाद चुनाव ड्यूटी पर नियुक्त के बाद न पहुंचने वाले टीचर्स पर पंजाब राज्य चुनाव आयोग अधिनियम, 1994 की धारा 23 के तहत कार्रवाई की गई। उन शिक्षकों पर जिम्मेदारी के प्रति लापरवाही बरतने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications