Punjab: 88 वर्षीय Mahant Dwarka Dass की चमकी किस्मत, 35 साल बाद लॉटरी जीत बना करोड़पति
पंजाब के डेराबस्सी के रहने वाले महंत द्वारका दास करोड़पि बन गए। पिछले 34 सालों से लॉटरी खरीद रहे द्वारका दास की लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर लॉटरी में 5 करोड़ रुपए की लॉटरी लग गई।

Mahant Dwarka Dass lottery winner story: साल 2000 में हेरा फेरी फिल्म आई थी, जिसका एक गाना था 'देने वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ के' तो सभी को याद ही होगा। ऐसा ही कुछ पंजाब (Punjab) के डेराबस्सी (Derabassi) में देखने को मिला है। यहां एक 88 वर्षीय महंत द्वारका दास (Mahant Dwarka Dass) की लॉटरी लग गई। यह लॉटरी कोई छोटी-मोटी नहीं बल्कि, पूरे 5 करोड़ रुपए की। बता दें, द्वारका दास वैसे तो महंत है, लेकिन उन्हें लॉटरी खरीदने का भी शौक है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महंत द्वारका दास (Mahant Dwarka Dass) पिछले 35-40 सालों से लॉटरी खरीद रहे हैं। लेकिन, लॉटरी में कभी कोई बड़ी रकम नहीं निकली। तो वहीं, अब 5 करोड़ रुपए की लॉटरी जीतने के बाद महंत द्वारका दास काफी खुश है। महंत द्वारका दास ने एएनआई से बातचीत में कहा, 'मैं काफी खुश महसूस कर रहा हूं। मैं पिछले 35-40 सालों से लॉटरी खरीद रहा हूं। जीत की रकम को मैं अपने दोनों बेटों और अपने डेरे में बांट दूंगा।
वहीं, द्वारका दास के बेटे नरेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि मेरे पिता ने मेरे भतीजे को उसके लिए लॉटरी टिकट खरीदने के लिए पैसे दिए थे। उन्होंने इसे जीता और हम खुश महसूस कर रहे हैं। इस दौरान समाचार एजेंसी एएनआई को सहायक लॉटरी निदेशक करम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, 'पंजाब राज्य लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर लॉटरी 2023 के परिणाम 16 जनवरी को घोषित किए गए थे। द्वारका दास को 5 करोड़ का पहला पुरस्कार मिला। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद 30 फीसदी टैक्स काटकर उसे राशि दी जाएगी।
Recommended Video

महंत द्वारका दास पिछले 35-40 साल से लॉटरी खरीदते आ रहे हैं, लेकिन किस्मत उनके ऊपर 19 जनवरी 2022 को मेहरबान हुई। द्वारका दास एक-दो लाख नहीं सीधे पांच करोड़ रुपए की लॉटरी जीतने में कामयाब हुए। जैसे ही उन्हें 5 करोड़ रुपए की लॉटरी जीतने की खबर मिली तो उन्हें पहले यकीन ही नहीं हुआ। अब वो फूले नहीं समा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications