Kisan Andolan: किसानों की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, बीजेपी-कांग्रेस ने केजरीवाल पर साधा निशाना
Kisan Andolan: पंजाब पुलिस ने बुधवार 19 मार्च को अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चा के प्रमुख सरवन सिंह पंढेर जैसे प्रमुख आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिया है। ये गिरफ्तारी मोहाली में उस समय हुई जब वे चंडीगढ़ में केंद्र सरकार प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर के लौट रहे थे।
इस एक्शन के बाद राजनीतिक गरमाहट बढ़ गई है और विपक्षी दलों ने भगंवत मान, अरविंद केजरीवाल आड़े हांथ लिया है।

Kisan Andolan: आप सरकार पर बीजेपी हमलावर
पंजाब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शंभू और खनौरी बॉर्डर को खाली कराया है। इन दोनों बॉर्डर पर बने अस्थायी ढांचों को पुलिस ने बुलडोजर से हटा दिया है।आंदोलनकारी किसानों की गिरफ्तारी के बाद राजनीति तेज हो गई है और विपक्षी दलों ने अरविंद केजरीवाल और पंजाब सरकार की आलोचना की है।
भाजपा नेता अमित मालवीय ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार किसानों के लिए अब बुलडोजर का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, अरविंद केजरीवाल ने एक बार दिल्ली की सीमाओं पर विरोध कर रहे किसानों को पानी, बिजली और वाईफाई मुहैया कराया था, लेकिन अब पंजाब आप सरकार उनके टेंट और कैंपसाइट को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल कर रही है।
Kisan Andolan News: 'किसान इस विश्वासघात को कभी माफ नहीं करेंगे', कांग्रेस
इस पूरी घटना पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजवाला ने AAP पर विश्वासघात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा पहले शांति समझौते के लिए बुलाते हैं और फिर गिरफ्तारी का कुचक्र रचते हैं।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, "भाजपा की केंद्र सरकार और पंजाब की आम आदमी सरकार ने मिलकर किसानों को MSP गारंटी पर बातचीत का कुचक्र रचाया फिर धोखे से किसानों की गिरफ्तारी की। देश के 62 करोड़ किसान इस विश्वासघात को कभी माफ नहीं करेंगे। BJP और AAP ने वही किया जो दुर्योधन ने भगवान कृष्ण के साथ किया था। दुर्योधन का अंजाम दुनिया देख चुकी है अब AAP -BJP का अंजाम दुनिया देखेगी।"
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications