हिंदुस्‍तान-पाकिस्‍तान बॉर्डर पर मिला हथियारों का जखीरा, सीमा पार से बड़ी साजिश की आशंका

फिरोजपुर। हिंदुस्‍तान-पाकिस्‍तान बॉर्डर सीमा पार से आए रोज नापाक हरकतें होती रहती हैं। कभी ड्रोन से हथियार-ड्रग्‍स पहुंचाई जा रही हैं तो कभी घुसपैठ करते पाकिस्‍तानी पकड़े जा रहे हैं। बॉर्डर सिक्‍योरटी फोर्स (BSF) ने बताया कि, अब दोनों देशों की फिरोजपुर से सटी सरहद पर हथियारों का जखीरा मिला है। इन हथियारों में AK 47 सीरीज की राइफल, पिस्टल और मैगजीन शामिल हैं।

India pakistan border: Huge amount of weapons found Ferozepur area

हथियारों का जखीरा मिलते ही बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि, ये हथियार सीमा पार ये यहां पहुंचाए गए हैं। बॉर्डर इलाके में हथियारों का बरामद होना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। सुरक्षा विशेषज्ञ इस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गए हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

India pakistan border: Huge amount of weapons found Ferozepur area

बीएसएफ के बयान में अभी कहा गया कि, फिरोजपुर सेक्टर में 6 मैगजीन वाली 3 एके 47 राइफल, 4 मैगजीन वाली 3 एम3 राइफल और 2 मैगजीन के साथ 2 पिस्टल बरामद हुईं हैं। एक अधिकारी ने कहा कि, ऐसा लगता है कि हथियारों की तस्करी पाकिस्तान से की गई है। उन्‍होंने कहा कि, सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हमले के हथियारों का एक जखीरा बरामद किया है।

India pakistan border: Huge amount of weapons found Ferozepur area

भारत-पाक बॉर्डर पर हुईं अन्‍य घटनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+