"पंजाब को बदनाम", अमेरिका से अवैध प्रवासी भारतीयों को ला रहे प्लेन की अमृतसर में लैंडिंग पर भड़के पंजाब CM
Illegal immigrant Indians: अमेरिका से शनिवार को एक और प्लेन वहां रह रहे अवैध प्रवासियों को लेकर भारत आने वाला है। अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे प्रवासी भारतीयों को लेकर अमेरिकी प्लेन शनिवार को पंजाब के अमृतसर एयारपोर्ट पर लैंड करेगा।
15 फरवरी को अमेरिका से आ रहे इस प्लेन में वहां अवैध रूप से रह रहे 119 भारतीयों को लाया जा रहा है।फ्लाइट को अमृतसर में उतारने के फैसले से विवाद खड़ा हो गया है। अवैध प्रवासियों के प्लेन की लैंडिंग अमृतसर में करवाए जाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आगबबूला हो गए हैं।

भगवंत मान ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर हमला बाेलते हुए कहा "आपने पंजाब को बदनाम करने के लिए अमृतसर को चुना है।"
केंद्र सरकार बताए अमृतसर को ही क्यों चुना गया?
पंजाब सीएम ने शुक्रवार की शाम प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा "कथित तौर पर अवैध रूप से अमेरिका में प्रवास करने वाले भारतीय नागरिकों को लेकर एक दूसरा विमान कल अमृतसर में उतरेगा। उन्होंने कहा विदेश मंत्रालय को उन मानदंडों को बताना चाहिए जिनके आधार पर विमान को उतारने के लिए अमृतसर को चुना गया था।"
क्या यह ट्रम्प द्वारा दिया गया उपहार है
सीएम भगवंत मान ने कहा "आपने पंजाब को बदनाम करने के लिए अमृतसर को चुना। जिस समय पीएम मोदी और (अमेरिकी राष्ट्रपति) ट्रम्प की मुलाकात हो रही थी, वे (अमेरिकी अधिकारी) हमारे लोगों पर बेड़ियां डाल रहे होंगे। क्या यह ट्रम्प द्वारा दिया गया उपहार है?
"केंद्र सरकार पंजाब को बदनाम करना चाहती है"
वहीं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा भापजा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जानबूझकर पंजाब को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा "सरकार यह सुनिश्चित करके पंजाब को बदनाम करना चाहती है कि निर्वासित भारतीयों को ले जाने वाले विमान अमृतसर में उतरें।
हरियाणा या गुजरात में क्यों नहीं?
चीमा ने सवाल किया हरियाणा या गुजरात में क्यों नहीं? यह स्पष्ट रूप से भाजपा द्वारा पंजाब की छवि को खराब करने का एक प्रयास है। इस विमान को अहमदाबाद में उतरना चाहिए।"
इससे पहले वाले विमान की भी अमृतसर में हुई थी लैडिंग
बता दें संयुक्त राज्य अमेरिका से निर्वासित भारतीय प्रवासियों को लेकर भारत आ रही ये दूसरी फ्लाइट है जो शनिवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इससे पहले 5 फरवरी को 104 निर्वासित प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान के अमृतसर ही लाया गया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन के तहत सबसे बड़े निर्वासन अभियानों में से ये एक है।
#WATCH | Amritsar | Punjab CM Bhagwant Mann says, "A second plane carrying (Indian citizens who allegedly illegally migrated to the US) will land in Amritsar tomorrow...Ministry of External Affairs should tell the criteria based on which Amritsar was selected to land the… pic.twitter.com/TmPivL0xpn
— ANI (@ANI) February 14, 2025












Click it and Unblock the Notifications