केंद्र पर बरसे हरपाल चीमा, बोले- आखिर मोदी सरकार ने कौन सा वादा पूरा किया

पंजाब सरकार में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिन नौकरियों का वादा किया गया था क्या उसे पूरा किया गया। क्या काला धान बाहर आ गया, 15-15 लाख लोगों के खाते में आए, किसानों की आय दोगुनी हुई। क्या एक भी वादा भारतीय जनता पार्टी ने देश के भीतर लोगों से पूरा किया।

इन लोगों ने सिर्फ जुमले दिए, सिर्फ झूठ बोला है। देश के प्रधानमंत्री, भाजपा के बड़े-बड़े नेता सुबह झूठ बोलने निकलते हैं, शाम को झूठ बोलकर आते हैं। देश में एकलौती पार्टी है जिसने 10 साल के भीतर राष्ट्रीय दल का दर्जा हासिल कर लिया। दो राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है। दो राज्यों में विपक्ष के अंदर हैं।

harpal cheema

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जबसे सत्ता में आई है तो डीजल और पेट्रोल के दाम में 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है, आज 1-2 रुपए कम करके भाजपा क्या बताना चाहती है। लोगों को पता है कि 100 रुपए बढ़ाकर 1-2 रुपए की कटौती करते हैं। देश के लोग जान रहे हैं, भाजपा इस बार बुरी तरह से हारने जा रही है। आम आदमी पार्टी बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। दो साल के भीतर आम आदमी पार्टी की सरकार ने खूब काम किया है।

पंजाब में बड़े-बड़े ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं। पंजाब में हर घर में 600 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है। 800 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक बनकर तैयार हो गए हैं, एक करोड़ से अधिक लोगों को इलाज मिला है यहां पर। पंजाब में भ्रष्टाचार का खात्मा हो चुका है। 12 हजार जमीनों पर नाजायज कब्जा था, जिसे खत्म कर दिया गया है। हमने दो साल के भीतर इतना काम किया है, जितना किसी ने नहीं किया। हमने पांच में से चार गारंटियों को दो साल में ही पूरा कर दिया है। आम आदमी पार्टी का रिकॉर्ड लोगों के सामने है।

भारतीय जनता पार्टी कभी ईडी तो कभी सीबीआई के सहारे चुनाव लड़ती है। ये लोग विपक्ष के लोगों को बदनाम करने में लगी है। आज देश का संविधान, लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा जुमला पार्टी है, इस बार लोग भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। हमने पंजाब में 8 उम्मीदवार उतार दिए हैं बाकी के पांच उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए जाएंगे। हमारी पार्टी सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+