चंडीगढ़ की हरनाज संधू बनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2021, इजराइल की प्रतियोगिता में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर। मिस दिवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 का रिजल्ट घोषित हो चुका है, चंडीगढ़ की 21 वर्षीय खूबसूरत बाला हरनाज संधू ने ये खिताब अपने नाम कर दिया है, अब वो मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता में देश का नेतृत्व करेंगी। आपको बता दें कि मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता इस साल दिसंबर में इजराइल के इलियट में आयोजित की जाएगी। पिछले साल मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब अपने नाम किया था।

हरनाज सिंधू बनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2021

हरनाज सिंधू बनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2021

फाइनल राउंड में 6 सुंदरियों ने क्वालिफाई किया था, जिसमें अंकिता सिंह, दिविता राय, हरनाज संधू, रितिका खतनानी, सोनल कुकरेजा और तारिणी कलिंगरायर के नाम शामिल थे लेकिन सबको पछाड़ते हुए हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया। 30 सितंबर को आयोजित एक भव्य समारोह में, बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने हरनाज संधू को ताज पहनाया।

 मिस चंडीगढ़ 2017 का खिताब

मिस चंडीगढ़ 2017 का खिताब

पंजाब की मॉडल हरनाज़ को एक्टिंग, सिंगिंग, डांसिंग, योगा, स्विमिंग, घुड़सवारी और कुकिंग का शौक है। वो इससे पहले साल 2017 में टाइम्सफ्रेशफेस मिस चंडीगढ़ 2017 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

फेमिना मिस इंडिया पंजाब 2019

तो वहीं वो फेमिना मिस इंडिया पंजाब 2019 भी रह चुकी हैं और वो पंजाबी फिल्मों "यारा दिया पू बरन" और "बाई जी कुट्टंगे" में अभिनय भी कर चुकी हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के सरकारी गर्ल्स कॉलेज से पढ़ाई की है और वो इस वक्त पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की पढ़ाई कर रही हैं।

मिस दिवा सुपरनेशनल 2022

मिस दिवा सुपरनेशनल 2022

मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 प्रतियोगिता में पुणे की रितिका खतनानी को मिस दिवा सुपरनेशनल 2022 के रूप में ताज पहनाया गया अब वो मिस सुपरनैशनल पेजेंट के 13 वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जयपुर की सोनल कुकरेजा को LIVA मिस दिवा फर्स्ट रनर अप चुना गया।

 कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया

कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया

आपको बता दें कि सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया गया था। इस प्रतियोगिता में शीर्ष 20 फाइनलिस्टों ने मशहूर फैशन डिजाइनर अभिषेक शर्मा के डिजाइन किए कपड़े पहने थे।

मलाइका अरोड़ा ने रेड कार्पेट पर बिखेरे जलवे

इस भव्य कार्यक्रम में फैशन उद्योग और बॉलीवुड के लोकप्रिय नामों ने शिरकत की तो वहीं बॉलीवुड की हॉट बेब मलाइका अरोड़ा ने रेड कार्पेट में अपने जलवे बिखेरे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से फिल्म निर्माता अश्विनी अय्यर तिवारी, गायक कनिका कपूर, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन पंकज आडवाणी, अभिनेता अंगद बेदी आकर्षण के केंद्र में रहे तो वहीं कार्यक्रम का संचालन सचिन कुम्भर ने किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+