Gujarat Assembly Election : Kejriwal फिर से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर, CM भगवंत मान भी साथ

Gujarat Assembly Election Kejriwal के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बनता दिख रहा है। केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ दो दिनों के दौरे पर गुजरात जा रहे हैं।

Gujarat Assembly Election Kejriwal के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बनता दिख रहा है। लगातार गुजरात दौरा कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल एक बार फिर दो दिनों के दौरे पर गुजरात जा रहे हैं। केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ दो दिनों के दौरे पर गुजरात जा रहे हैं।

Recommended Video

    Gujarat Assembly Elections 2022: AAP ने जारी की 12 उम्मीदवारों के नामों की सूची | वनइंडिया हिंदी
    gujarat assembly election kejriwa

    बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में AAP को मिली प्रचंड जीत से उत्साहित हैं। उन्होंने दावा किया है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी (AAP) पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

    जनसभाओं को संबोधित करेंगे AAP के दोनों CM

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ दो दिनों के गुजरात दौरे के दौरान भावनगर, मेहसाणा और बनासकांठा जिलों में जनसभा को संबोधित करेंगे। ये जानकारी AAP महासचिव मनोज सोरथिया ने दी। उन्होंने कहा, दोनों AAP नेता रविवार दोपहर भावनगर पहुंचेंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।"

    AAP नेताओं संग केजरीवाल का मंथन

    उन्होंने बताया कि सोमवार को दोनों नेता मेहसाणा जिले के उंझा कस्बे और बनासकांठा जिले के दीसा कस्बे में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सोरथिया ने कहा, दो दिनों के दौरान, केजरीवाल और भगवंत मान स्थानीय AAP नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और आगामी चुनावों पर राज्य के आप नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

    आम आदमी पार्टी के लोक लुभावन वादे

    बता दें कि करीब दो दशकों से भाजपा शासित गुजरात में इस साल के अंत में चुनाव प्रस्तावित हैं। हालांकि, केंद्रीय चुनाव आयोग ने अभी चुनाव कार्यक्रम का ऐलान नहीं किया है। यह भी दिलचस्प है कि केजरीवाल ने हाल के दिनों में कई बार गुजरात का दौरा किया है। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने पर राज्य के लोगों के कल्याण के लिए कई लोक लुभावन वादे भी किए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+