NRI की शिकायतों का Online समाधान कर रही मान सरकार, दी बड़ी सुविधा

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने NRI's की बड़ी खुशखबरी दी है। पंजाब सराकर ने NRI पंजाबियों को बड़ी सुविधा दी है, जिसके तहत पंजाब NRI की समस्याओं का ऑनलाइन समाधान करने वाला पहला राज्य बन गया है। पंजाब से संबंधित NRI पंजाबी अपनी किसी भी समस्या को लेकर ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं।

एनआरआई के लिए नई सुविधा दिसंबर (2024) महीने में शुरू की गई है। भगवंत मान सरकार ने प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और शिकायतों को त्वरित और ठोस कदम से हल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पंजाब सरकार ने वर्ष 2024 के दौरान प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया है।

Bhagwant Mann

राज्य सरकार ने फरवरी 2024 के दौरान 4 'NRI बैठकें' आयोजित की हैं, जिसके दौरान बड़ी संख्या में शिकायतों का समाधान किया गया। पंजाब के NRI विभाग द्वारा शुरू की गई 'ऑनलाइन NRI मीटिंग' नामक अनूठी पहल के तहत, विभिन्न देशों में रहने वाले पंजाबी अपने विभिन्न मुद्दों/शिकायतों को विभाग के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों और NRI विंग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में ला सकते हैं। ऑनलाइन बैठक में विभाग के मंत्री और NRI विभाग, पंजाब के वरिष्ठ अधिकारी और NRI विंग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होते हैं और प्राप्त शिकायतों को एक-एक करके मौके पर ही हल करने का प्रयास करते हैं।

बता दें कि हर महीने के पहले सप्ताह होने वाली इस ऑनलाइन NRI बैठक के दौरान ज्यादातर शिकायतें माल और पुलिस विभाग से संबंधित आ रही हैं, जबकि 20 प्रतिशत शिकायतें पहले से ही विभिन्न अदालतों के अधीन हैं। जिलों से संबंधित ऑनलाइन शिकायतें, आदेश संबंधित जिलों के नागरिक और पुलिस अधिकारियों को फोन के माध्यम से दिए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+