Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सांडों का झुंड देख ड्राइवर ने लगाए ब्रेक, पंजाब में गुरुद्वारा भट्ठा साहिब के पास पलट गई मालगाड़ी

रूपनगर। पंजाब में रूपनगर के पास रेलवे लाइन पर हादसा हो गया। रोपड़ से अंबाला की तरफ जा रही मालगाड़ी पलट गई। इस हादसे में मालगाड़ी के डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, इंडियन रेलवे ट्रैक पर लगे बिजली के तारों और पानी के खंभों को भी नुकसान हुआ। हालांकि, किसी इंसान की जान नहीं गई।

Goods Train Derailed at rupnagar punjab

पंजाब रेलवे तथा अंबाला के डीआरएम की ओर से हादसे के बारे में जानकारी दी गई। डीआरएम ने कहा, "यह हादसा रेलवे लाइन पर सांडों के झुंड आने के चलते हुआ। मालगाड़ी अनियंत्रित हो गई। वह गुरुद्वारा भट्ठा साहिब के पास रेलवे लाइन पर ही पलट गई। जिससे कई डिब्बों का नुकसान हुआ है। जहां यह पलटी, वहां पटरी की भी जांच की जाएगी।

Goods Train Derailed at rupnagar punjab

डीआरएम ने कहा, "मालगाड़ी रात करीब 12:30 रोपड़ थर्मल प्लांट में कोयला उतारने के बाद अंबाला की तरफ रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि, जब वह गुरुद्वारा भट्ठा साहिब के पास से गुजर रही थी, तभी रेलवे लाइन पर सांडों का झुंड आ गया। ड्राइवर ने काबू करने की कोशिश की, उसी दौरान मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके अलावा घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Goods Train Derailed at rupnagar punjab

अंबाला के DRM गुरिंदर मोहन सिंह ने बताया कि, इस घटना की वजह से 4 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गईंं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+