प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने ली पति की जान, बोली- हादसे में मर गए, पुलिस ने 6 घंटे में किया खुलासा
रूपनगर (पंजाब)। पंजाब में चमकौर साहिब के निकट गांव चूहड़ माजरा में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला। उसके बाद पति की मौत को हादसा बताने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने कत्ल का यह मामला महज 6 घंटे में ही सुलझा लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हरजीत सिंह पुत्र नाजर सिंह निवासी गांव चूहड़ माजरा के रूप में हुई है। पता चला है कि, हरजीत की पत्नी जसवीर कौर के अवैध संबंध थे। जसवीर कौर लंबे समय से कुलविंदर सिंह निवासी गांव कंधोला टप्परियां से संपर्क में थी और इन दोनों के अवैध संबंध के बारे में पति हरजीत सिंह को पता चल गया था। इस वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। जसवीर कौर अपने अवैध संबंधों की खातिर पति को राह से हटाना चाहती थी।
पति को मरवाने के लिए जसवीर कौर ने प्रेमी कुलविंदर सिंह के साथ मिलकर पति को दरांती (हांसिया) मारे। इस तरह बेरहमी से पति का कत्ल करने के बाद उसने इसे हादसे का रूप देने की कोशिश की।
इधर, तंग आकर पति ने जहर खाया
पत्नी के जुल्म की एक और खबर बरनाला से सामने आई है, जहां एक 35 वर्षीय शख्स ने जहरीली चीज खाकर जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिटी थाने के एसएचओ जगदेव सिंह ने बताया कि, मृतक की पहचान भाई परगट सिंह उर्फ मिट्ठू के तौर पर हुई है। पता चला है कि, उसने अपनी पत्नी व उसके परिवार से तंग आकर जान दी।












Click it and Unblock the Notifications