पंजाब: अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल में लगी आग, मची भगदड़

अमृतसर, 14 मई: पंजाब के अमृतसर में एक अस्पताल में शनिवार को भीषण आग लग गई। ई। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। सूत्रों के अनुसार, अस्पताल के पीछे लगे ट्रांसफार्मर में आग भड़की। इसके बाद आग ने मेडिकल कॉलेज की इमारत को चपेट में ले लिया। घटना दोपहर 2:00 बजे के करीब गुरु नानक देव अस्पताल में हुई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है।

Recommended Video

    Amritsar Hospital Fire: Guru Nanak Dev Hospital में लगी भीषण आग । Amritsar Fire | वनइंडिया हिंदी
    Fire broke out in the Guru Nanak Dev Hospital in Amritsar, Punjab

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने की वजह हॉस्पिटल के पीछे ट्रांसफॉर्मर से उठी चिंरागी बताई गई। ओपीडी के पिछली ओर और एक्स-रे यूनिट के पास दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनसे पूरे अस्पताल को बिजली सप्लाई होती है। दोपहर के समय इन ट्रांसफार्मरों में अचानक ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

    Fire broke out in the Guru Nanak Dev Hospital in Amritsar, Punjab

    मरीजों के बीच चीख-पुकार मच गई। मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंच गई है। बताया गया कि दमकल विभाग की टीम आग को बुझाने की कोशिश में जुटी है। शनिवार होने के कारण ओपीडी में मरीज नहीं थे, लेकिन अस्पताल के वार्डों में करीब 650 मरीज भर्ती हैं।बताया जा रहा है कि, इस दौरान ऑपरेशन थियेटर में डाक्टर कुछ मरीजों की सर्जरी भी कर रहे थे।

    आग ट्रांसफार्मरों पर लगने के कारण पूरे अस्पताल में धुआं फैल गया। मरीजों का धम घुटने लगा। इसके बाद सभी मरीजों को अस्पताल से बाहर सड़क पर लाया गया। अस्पताल में फंसे कुछ मरीजों को बाहर निकालने के लिए खिड़कियां भी तोड़ी गई। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग की करीब 12 गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया है तब तक बिल्डिंग पूरी तरह से जल चुकी थी।

    अस्पताल में लगी आग की घटना को लेकर सूबे के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि, अमृतसर साहिब में गुरु नानक अस्पताल में आग लगने की मंदभागी घटना की खबर मिली। फायर फाइटर्स मुस्तैदी से हालातों पर काबू पा रहे हैं। परमात्मा की मेहर से किसी जान का नुकसान नहीं हुआ।मंत्री हरभजन सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए हैं...मैं लगातार राहत कामों को मॉनिटर कर रहा हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+