Farmers Protest: पंजाब से चंडीगढ़ आ रहे किसानों को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे, कई नेता हिरासत में

Farmers Protest News: संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बैनर तले पंजाब के किसान आज चंडीगढ़ की ओर बढ़ रहे हैं। चंडीगढ़ पहुंचने से पहले पुलिस ने कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया है। वहीं, किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर बैरिकेडिंग की है।

पुलिस ने किसानों के जत्थों को रोकने के लिए अलग-अलग नाके पॉइंट बनाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक, इन पॉइंट पर किसानों को रोका जा रहा है। इसके चलते कई जगहों पर किसानों ने धरना शुरू कर दिया है और वो सड़क पर बैठ गए है। बता दें कि पंजाब सरकार ने कहा था कि किसानों को आंदोलन और धरने की अनुमति नहीं है।

Farmers Protest News

किसान आंदोलन पर चंडीगढ़ SP गीतांजलि खंडेलवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने चंडीगढ़ की सभी सीमाओं पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया है, बैरिकेडिंग की गई है। सभी जगहों पर कड़ी जांच की जा रही है। हम रूट डायवर्जन के लिए प्रयास कर रहे हैं और हमारी कोशिश है कि लोगों को कम से कम असुविधा हो।

लेकिन, जहां भी हमें संदेह है कि हमारी जांच के कारण ट्रैफिक जाम हो सकता है, हमने ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया है। इस बीच, संयुक्त किसान मोर्च से जुड़े किसानों का कहना है कि हमें चंडीगढ़ नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं, किसान नेता जतिंदर सिंह ने कहा, जब वे चंडीगढ़ जा रहे थे तो पंजाब पुलिस ने उन्हें मोगा जिले के अजीतवाल में रोक दिया।

इतना ही नहीं,उन्होंने बताया कि कुछ किसानों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा में 30 से ज्यादा किसान संगठन शामिल हैं, जो बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों में चंडीगढ़ के लिए निकले है। बता दें कि किसानों ने हाल ही में ऐलान किया था कि वो 5 मार्च से चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

क्या है किसानों की मांगें?
दरअसल, किसान एसकेएम ऋण निपटान के लिए एक कानून बनाने, हर खेत तक नहर का पानी सुनिश्चित करने, गन्ना बकाया का भुगतान करने और भारतमाला परियोजनाओं के लिए भूमि के कथित जबरन अधिग्रहण को रोकने की भी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है।

ये भी पढ़ें: Chandigarh Farmers Protest 5 मार्च को, आंदोलन से पहले कई किसान नेताओं की गिरफ्तारी, कई नदरबंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+