पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ED की गिरफ्त में, दो महीने पहले घर पर पड़ा था छापा

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। राज्य में एक कथित वन घोटाले से जुड़ी जांच में कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों से पता चला है कि धर्मसोत को ईडी ने जांच के लिए बुलाया गया था और पूछताछ के दौरान वह स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाए। जिसके बाद ईडी की टीम ने उनको गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी ईडी ने 64 वर्षीय धर्मसोत पर कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की है।

Sadhu Singh Dharamsot

आपको बता दें कि बीते साल की 30 नवंबर को ईडी ने पंजाब सरकार के दो पूर्व मंत्रियों साधु सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां समेत कुछ वन विभाग के अधिकारियों के परिसरों पर छापेमारी की थी। यह जांच राज्य वन विभाग में पेड़ों की कटाई के लिए परमिट जारी करने और विभाग में ट्रांसफर /पोस्टिंग के लिए अन्य आरोपों के अलावा रिश्वतखोरी के आरोपों से संबंधित है।

पांच बार के विधायक हैं धर्मसोत
धर्मसोत पांच बार विधायक रहे हैं और उन्हें आय से अधिक संपत्ति रखने के कथित मामले में पिछले साल पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार भी किया था। उन्होंने नाभा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया है, जबकि गिलजियन होशियारपुर जिले की उर्मर सीट से विधायक रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+