Deported Migrants: भारतीय प्रवासियों के चौथे जत्थे को लेकर अमेरिकी विमान अमृतसर पहुंचा

Deported Migrants: संयुक्त राज्य अमेरिका से चार अवैध अप्रवासियों को लेकर चौथा विमान पंजाब के अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा। रिपोर्ट के मुताबिक ये चारों व्यक्ति पंजाब के अलग-अलग जिलों के निवासी थे जिन्हें नए अमेरिकी इमिग्रेशन रेगुलेशन के तहत निर्वासित किया गया था।

बता दें कि जब से डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की सत्ता में वापसी की है तब से अमेरिका से एक के बाद एक तीन विमानों ने अवैध प्रवासियों को लेकर अमृतसर में लैंड किया और अब ये चौथा जत्था है। अमेरिका में ट्रंप की वापसी के बाद अब तक कुल 332 भारतीय प्रवासियों की घर वापसी हो चुकी है।

Deported-Migrants

332 भारतीयों की घर वापसी

रविवार, 23 फरवरी को अमेरिका से एक और विमान अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा। रिपोर्टस की माने तो ये सभी प्रवासि पंजाब के अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं। बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने डिपोर्टेशन मिशन के तहत पिछले दो हफ्तों में 332 भारतीयों को इंडिया वापस भेज दिया है।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन ने राज्यसभा में बताया था कि भारत सरकार के पास अमेरिका में रह रहे भारतीयों के कोई आंकड़े मौजूद नहीं है। ये सभी नागरिक लीगल तरीके से भारत से गए होंगे और वीजा खत्म होने के बाद भी वहां रह रहे होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+