Delhi Pollution: 'किसानों को राजनीतिक लड़ाई में ना घसीटें', दिल्ली की जहरीली हवा पर क्या बोले भगवंत मान?
Bhagwant Mann on Delhi Air Pollution: देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हर साल की तरह इस बार भी हवा की गुणवत्ता (Air Quality) बेहद खराब हो गई है। इसी बीच, पराली जलाने (Stubble Burning) को लेकर हो रही राजनीतिक खींचतान के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है।
आम आदमी पार्टी (AAP) के 'X' (पहले ट्विटर) हैंडल पर जारी एक वीडियो संदेश में, CM मान ने पंजाब के किसानों का बचाव किया। भगवंत मान ने दिल्ली की बिगड़ती हवा के लिए ठोस समाधान पर ध्यान देने की अपील की। साथ ही उन्होंने पंजाब को इसमें ना घसीटने की अपील की है।

गुरु की शिक्षा, किसानों का सम्मान
मुख्यमंत्री मान ने अपने संदेश में गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का ज़िक्र करते हुए कहा, "गुरु नानक साहब ने सदियों पहले हवा को गुरु, पानी को पिता और धरती को मां का दर्जा दिया था। पंजाब के किसान आज भी इसी दर्जे और सम्मान को संभाल रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के किसानों पर इल्जाम लगाना बंद किया जाना चाहिए। उनका इशारा उन राजनीतिक दलों और लोगों की तरफ था जो दिल्ली के प्रदूषण के लिए सीधे तौर पर पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराते हैं। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के किसानों की तारीफ करता हूं।
पंजाब को राजनीतिक लड़ाई में मत घसीटो‼️
गुरु नानक साहब ने सदियों पहले हवा को गुरु, पानी को पिता और धरती को मां का दर्जा दिया था और पंजाब के किसान इसी दर्जे को संभाल रहे हैं।
पंजाब के किसानों पर इल्ज़ाम मत लगाइए और दिल्ली के वातावरण को सुधारने के लिए काम कीजिए। इस समय दिल्ली की… pic.twitter.com/vZ3r6LCHc9
— AAP (@AamAadmiParty) December 16, 2025
दिल्ली की जहरीली हवा पर चिंता
CM मान ने दिल्ली की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "इस समय दिल्ली की हवा जहरीली हो रखी है, लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। फ्लाइट्स रद्द हो रहीं हैं।" उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की हवा इतनी खराब हो गई है कि डॉक्टर लोगों को मॉर्निंग वॉक नहीं करने की सलाह दे रहे हैं जबकि पहले सेहत ठीक रखने के लिए मॉर्निंग वॉक करने की सलाह दी जाती थी।
उनका कहना था कि इस गंभीर समस्या को दूर करने के लिए राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से हटकर जमीन पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को स्थिति सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले से पंजाब को दूर रखें।
राजनीतिक लड़ाई में न घसीटें
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि पंजाब को इस राजनीतिक लड़ाई में मत घसीटो। यह बयान ऐसे समय में आया है जब केंद्र सरकार और दिल्ली/पंजाब सरकार के बीच प्रदूषण नियंत्रण और पराली निस्तारण (Stubble Management) की योजनाओं को लेकर लगातार चर्चाएं और तकरार जारी है। मुख्यमंत्री मान ने एक बार फिर दोहराया है कि किसानों को खलनायक बताने के बजाय, उनकी तारीफ करो की वो पूरे देश का पेट पालते हैं। उनका कहना है कि एक्सपर्ट को बुलाकर प्रदूषण की इस गंभीर समस्या का निदान निकलना चाहिए ना की पंजाब के किसानों पर आरोप लागाने चाहिए।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications