'अन्याय नहीं करेंगें बर्दाश्त', ड्रग्स मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल की गिरफ्तारी पर बोले खड़गे
पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को 8 साल पुराने एक मामले मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब पुलिस के एक एक्शन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अपने नेताओं के ऊपर हो रहे अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी।
कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को पंजाब पुलिस ने 2015 के ड्रग्स मामले में आज उनके चंडीगढ़ स्थित घर से गिरफ्तार किया है। सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी को लेकर मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए कांग्रेस विधायक मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्हें अभी तक मामले की पूरी जानकारी नहीं मिली है। जब पंजाब पुलिस ने ये कार्रवाई की तो वे बेंगलुरु से सीधे छत्तीसगढ़ के रास्ते में थे। इस कार्रवाई को लेकर खड़गे ने कहा कि पार्टी किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी।

सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए खड़गे ने कहा, "मैं इसकी जानकारी लूंगा...लेकिन मामला कुछ भी हो, अगर कोई अन्याय करता है तो वह ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाता। अगर कोई हमारे साथ अन्याय करता है तो हम उसे बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हैं।"
एमएलए खैरा किस मामले में गिरफ्तार?
दरअसल पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के खिलाफ वर्ष 2015 में एक मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो किलो हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, एक देशी पिस्तौल, एक .315 बोर की पिस्तौल और दो पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद किए थे। पुलिस जांच के दौरान सुखपाल खैरा का नाम सामने आया था। यह केस जलालाबाद पुलिस थाने में दर्ज हुआ। जिसमें कथित तौर पर सुखपाल खैरा के करीबी सहयोगी गुरदेव सिंह सहित कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिन्हें एनडीपीएस एक्ट के तहत कोर्ट ने दोषी ठहराया।
वहीं गुरुवार को गिरफ्तारी के दौरान एमएलए खैरा फेसबुक पर लाइव हुए। वीडियो में वो पुलिसकर्मियों से बहस करते दिख रहे थे। वीडियो में डीएसपी अचरू राम शर्मा एमएलए से ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि आपके खिलाफ ड्रग्स तस्करी के सबूत मिले हैं। इस दौरान विधायक खैरा और पुलिस के बीच कई मिनट तक बहस हुई। इस दौरान खैरा ने पुलिस से कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही एनडीपीएस केस को रद्द कर चुका है फिर भी गिरफ्तारी क्यों की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications