पंजाब में अब कांग्रेस के लिए नई मुसीबत, सिद्धू के नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर सुनील जाखड़ नाराज
पंजाब में 2022 का विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाए, अब इसे लेकर घमासान छिड़ गया है।
चंडीगढ़, 20 सितंबर: पंजाब में कांग्रेस की मुश्किलें फिलहाल कम होती हुई नजर नहीं आ रही हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद और चरणजीत सिंह चन्नी को नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुनने से लग रहा था कि अब कांग्रेस में सबकुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन पार्टी के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ के एक ट्वीट से नया बवाल खड़ा हो गया है। सुनील जाखड़ खुलकर नवजोत सिंह सिद्धू के विरोध में उतर आए हैं। दरअसल, सुनील जाखड़ ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में लड़ने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले सुनील जाखड़ ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'जिस दिन पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर चरणजीत सिंह चन्नी शपथ लेने जा रहे हैं, उसी दिन हरीश रावत का ये बयान कि 2022 का विधानसभा चुनाव नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, चौंकाने वाला है। यह बयान ना केवल एक मुख्यमंत्री के अधिकारों को कमजोर करने वाला है, बल्कि सीएम पद के लिए उनके चयन की मुख्य वजह को भी नकार रहा है।' आपको बता दें कि हरीश रावत ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बयान दिया कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और आने वाला विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
पहले
सुखविंदर
सिंह
रंधावा
के
नाम
पर
था
सस्पेंस
गौरतलब
है
कि
कैप्टन
अमरिंदर
सिंह
के
मुख्यमंत्री
पद
से
इस्तीफा
देने
के
बाद
रविवार
को
दिनभर
नए
सीएम
के
नाम
को
लेकर
सस्पेंस
बना
रहा।
पहले
कांग्रेस
सूत्रों
के
हवाले
से
खबर
आई
कि
पार्टी
के
वरिष्ठ
नेता
सुखविंदर
सिंह
रंधावा
पंजाब
के
नए
मुख्यमंत्री
होंगे,
लेकिन
शाम
होते
ही
फैसला
पलट
गया।
कांग्रेस
ने
पार्टी
के
पुराने
नेता
और
दलित
विधायक
चरणजीत
सिंह
चन्नी
को
पंजाब
का
नया
मुख्यमंत्री
घोषित
कर
दिया।
Recommended Video
चरणजीत
के
जरिए
कांग्रेस
ने
चला
मास्टर
स्ट्रोक
चरणजीत
सिंह
चन्नी
को
सीएम
चुने
जाने
के
फैसले
के
बाद
माना
जा
रहा
था
कि
कांग्रेस
ने
ना
केवल
पार्टी
के
विवाद
को
खत्म
कर
दिया
है,
बल्कि
32
फीसदी
दलित
आबादी
वाले
पंजाब
में
एक
नया
मास्टरस्ट्रोक
भी
चला
है।
हालांकि
सुनील
जाखड़
के
ट्वीट
से
पंजाब
में
कांग्रेस
की
मुश्किलें
एक
बार
फिर
से
बढ़ती
हुई
नजर
आ
रही
हैं।
सुनील
जाखड़
के
इस
ट्वीट
पर
फिलहाल
हरीश
रावत
या
नवजोत
सिंह
सिद्धू
की
कोई
प्रतिक्रिया
सामने
नहीं
आई
है।
ये भी पढ़ें- पंजाब में सिख फैक्टर ने कैसे बनाया और बिगाड़ा कैप्टन अमरिंदर सिंह का खेल? जानिए