पंजाब: कैप्टन पर फिर भड़के सिद्धू, कहा- हर दिन झूठ बोलने वाले.. वो कौन होते हैं?

चंडीगढ़, 21 जून: पंजाब में विधानसभा चुनाव आने को है और कैप्टन सरकार इन दिनों मुश्किलों से घिरी हुई है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से बगावत जगजाहिर है। यहां तक की पार्टी को भी उनकी बगावत से पंजाब में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होने का खतरा है। इस बीच फिर एक बार फिर सिद्धू ने कैप्टन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने यहां तक बोल दिया कि नवजोत सिंह सिद्धू के दरवाजे बंद करने वाले वह कौन होते हैं।

Navjot Singh Sidhu

सिद्धू के फिर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधने के बाद यह भी साफ हो गया है कि दोनों के बीच जारी विवादों को सुलझाने की केंद्रीय नेतृत्व के सारे प्रयास विफल हो गए हैं। सिद्धू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह हर दिन झूठ बोलते हैं। उन्होंने अमरिंदर सिंह के बारे में कहा कि मैं हमेशा उनके साथ काम करने के लिए तैयार हूं, अगर मुद्दों का समाधान हो जाता है तो।

उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह कांग्रेस नहीं हैं, वह कौन होते हैं ये कहने वाले कि मेरे लिए दरवाजे बंद हो गए हैं? वह तीन चुनाव हार गए, उन्होंने अपनी जमानत खो दी और बाद में मैडम सोनिया (गांधी) ने उन्हें पार्टी अध्यक्ष बना दिया। उन्होंने पार्टी को विभाजित करने की धमकी दी। सिद्धू ने कहा कि 117 सदस्य विधानसभा में सभी 78 कांग्रेस विधायक उनके साथ थे।

नवतोज सिंह ने कहा कि उनका विद्रोह पार्टी को कमजोर कर रहा है, उन पर बकवास बात करने का भी आरोप लगाया। सिद्धू ने साफ कहा कि उनको किसी पद की लालसा नहीं हैं कोई साबित करें कि मैंने पिछले 17 वर्षों में कोई पद मांगा है। सिद्धू ने कहा कि कौन कहता है कि मैं पार्टी को नुकसान पहुंचा रहा हूं? अगर आप बेअदबी जैसे मुद्दों को उठाते हैं तो यह हानिकारक है? हर विधायक इस मुद्दे को उठा रहा है। सभी 78 विधायक मेरे साथ हैं। अगर सब कुछ ठीक है तो पार्टी ने तीन सदस्यीय पैनल का गठन क्यों किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+