नवांशहर: कांग्रेस विधायक अंगद सिंह और अदिति ने 23 नवंबर को दोबारा की शादी, जानिए क्यों

नवांशहर। उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के नवांशहर के विधायक अंगद सैनी 21 नवंबर को विवाह के बंधन में बंध गए। लेकिन पंजाब के नवांशहर में अदिति और अंगद सैनी की 23 नवंबर (आज) को दोबारा से शादी हुई। दोनों की शादी के लिए नवांशहर राहों मार्ग पर स्थित आर्य स्कूल के मैदान को दस हजार लोगों के लिए सजाया गया है। यहीं पर एक ओर खाने-पीने का इंतजाम किया गया है।

सिख रीति-रिवाजों के साथ हुई शादी

सिख रीति-रिवाजों के साथ हुई शादी

21 नवंबर को नवांशहर के विधायक अंगद सिंह व उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली की विधायक अदिति सिंह की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। लेकिन शनिवार को दोनों की शादी सिख रीति-रिवाजों के साथ नवांशहर के गांव सलोह में स्थित उनकी कोठी में हुई। पहले 23 नवंबर को पंजाब के मुख्य नेताओं के लिए चंडीगढ़ में रिस्पेशन पार्टी आयोजित की जानी थी, लेकिन अब पार्टी नवांशहर में विधायक अंगद के निवास स्थान पर ही होगी।

दस हजार लोगों को बांटे गए हैं शादी के कार्ड

दस हजार लोगों को बांटे गए हैं शादी के कार्ड

अंगद और अदिति की शादी की रिस्पेशन में नवांशहर के दस हजार लोगों को शादी के कार्ड वितिरत किए गए हैं। जिले से करीब 10 हजार लोग शादी में हिस्सा ले रहे हैं। 10 हजार लोगों तक कार्ड पहुंचाने के लिए जहां विधायक अंगद की टीम के सभी लोग जुटे थे। वही नवांशहर के पार्षदों ने कार्ड बांटे।

अंगद और अदिति की शादी है अरेंज मैरिज

अंगद और अदिति की शादी है अरेंज मैरिज

अंगद सिंह व अदिति का विवाह परिवार वालों की मर्जी के साथ हो रहा है। दोनों की अरेंज मैरिज है। अंगद के पिता पूर्व स्व. विधायक प्रकाश सिंह व अदिति के पिता रायबरेली से पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह की गहरी दोस्ती थी। इसी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने के लिए अदिति के पिता ने अंगद को अदिति के जीवन साथी बनाने के लिए चुना था। इसका खुलासा खुद अदिति अपने सोशल मीडिया के अकाउंट पर कर चुकी हैं।

शादी से पहले लिखा था इमोशनल पोस्ट

शादी से पहले लिखा था इमोशनल पोस्ट

अपनी शादी से ठीक पहले अदिति सिंह ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि एक पिता का सबसे बड़ा सपना उसकी बेटी की शादी करना होता है, पापा अपने अंगद को मेरा सच्चा जीवनसाथी चुना, आज इस खुशी के मौके पर आप नही हैं, आपकी बहुत याद आ रही है। आई मिस यू पापा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+