धान खरीद को लेकर CM मान ने अचानक बुलाई बैठक, अधिकारियों को सख्त लहजे में दी चेतावनी
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंडियों में धान की खरीद कार्यों की समीक्षा के लिए एक हाई लेवल मीटिंग की और वरिष्ठ अधिकारियों को निगरानी करने का निर्देश जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य की राज्य में धान की खरीद जल्द से जल्द होनी चाहिए। किसान भाईयों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े ये सुनिश्चित की जाए। मान ने कहा कि पंजाब के किसानों ने अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इस साल राज्य के किसानों द्वारा 185 लाख मीट्रिक टन धान राष्ट्रीय खाद्य भंडार में दिए जाने की उम्मीद करते हैं।
सीएम मान ने किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दौहराते हुए कहा कि किसानों की हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार पंजाब में धान की बिना किसी रोक टोक खरीद सुनिश्चित करने के लिए गंभीरता से लगी हुई है। मेहनत से उगाई गई धान को यूं ही मंडियों में बर्बाद नहीं होने देंगे। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सक्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर में 2651 मंडी बनवाए गए हैं। आरबीआई द्वारा सीसीएल के तहत 41,378 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं और किसानों को समय पर भुगतान जारी किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मंडियों से धान की लिफ्टिंग युद्ध स्तर पर करने के लिए कदम उठाए जाएं।
बैठक में मान ने कहा कि राज्य के मंडियों में अब तक राज्य की मंडियों में 24.88 लाख मीट्रिक टन धान की आमद दर्ज की गई है, जिसमें से 22.22 लाख मीट्रिक टन की खरीदारी हो चुकी है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा किसानों के Payment के लिए पूर्व में ही खजाने से 4 हजार 27 करोड़ जारी भी किए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications