CM मान ने विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर के साथ की बैठक, वित्तीय सहायता की आवश्यकता पर जोर दिया
New Delhi: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार कोविश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर अगस्ट टैनो क्वामे के साथ बैठक की। इस दौरान मान ने राज्य की गंभीर चुनौतियों का समाधान करने के लिए विश्व बैंक से पूर्ण समर्थन की मांग की। उन्होंने राज्य सरकार की वित्तीय और संस्थागत संरचना को मजबूत करने, विकास को बढ़ावा देने, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए वित्तीय सहायता की आवश्यकता पर जोर दिया।
भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि विश्व बैंक की वित्तीय सहायता से पंजाब की विकास प्राथमिकताओं को मजबूत आधार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सहायता बुनियादी ढांचा विकास, मानव संसाधन विकास और सामाजिक कल्याण पहलों को गति देगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण सहयोग से पंजाब समृद्धि और विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है और उनकी सरकार भूजल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। राज्य सरकार पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर रही है और उपजाऊ भूमि के अधिकतम हिस्से को नहरी पानी उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। इससे न केवल बिजली की खपत में कमी आएगी बल्कि गिरते भूजल स्तर को रोकने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नहरों के किनारों को पक्का करने, पुराने खालों को पुनर्जीवित करने और किसानों को सतही पानी का अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने जैसे कई कदम उठाए जा रहे हैं। दो वर्षों में राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के कारण भूजल स्तर लगभग एक मीटर बढ़ा है।
विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर ने क्या कहा?
विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर अगस्ट टैनो क्वामे ने कहा कि वे इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पहले ही इस प्रकार की परियोजना में विश्व बैंक सहयोग कर चुका है। निदेशक ने कहा कि विश्व बैंक की टीम पंजाब में निर्णायक सुधारों को लागू करने के लिए पंजाब के दृढ़ इरादे से प्रभावित हुई है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
दुष्कर्म के आरोपी बाबा के चरण धोती दिखीं महिला आयोग अध्यक्ष, CM फडणवीस ने तुरंत मांगा इस्तीफा, छिनी कुर्सी












Click it and Unblock the Notifications