विपक्ष से सीएम मान ने पूछा, जब कुछ किया ही नहीं तो आखिर कैसे खाली हुआ खजाना
भगवंत मान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों ने इतना पैसा लोगों का लूटा है कि इनकी पीढ़ियां भी खर्च नहीं पाएंगी। लेकिन इन लोगों ने कभी आम जनता के लिए नहीं सोचा। कभी गरीबों के बारे में नहीं सोचा। गरीब और गरीब हो गया, अमीर और अमीर हो गया। ना लोगों को नौकरी दी, ना कोई नया कॉलेज खोला, ना सड़क बनाई फिर भी कहते हैं कि खजाना खाली हो गया, कर्ज चढ़ गया है। आखिर पैसा गया कहां। लोग तो टैक्स दे रहे हैं।
आपने टैक्स देने में कोई कमी नहीं की। आप जब सोकर उठते हैं और जब सोने जाते हैं तबतक आप टैक्स देते हैं। आप सुबह चाय पीते हैं, उसपर टैक्स देते हैं, दूध पर टैक्स देते हैं, किसी को फोन करते हैं टैक्स देते हैं, गाड़ी लेकर कहीं जाना है टैक्स देते हैं, सब्जी लाते हैं टैक्स देते हैं, रोटी खाते हैं उसपर भी टैक्स देते हैं।

रात में जब आप सोने जाते हैं तो आप सोचते होंगे कि अब आराम करेंगे, लेकिन ये तब भी आपसे टैक्स लेते हैं, आपका पंखा चलता है, बिजली पर टैक्स देते हैं। आपको तो सोने पर भी टैक्स देना पड़ता है, आपने तो कोई कमी नहीं की तो फिर पैसा कहां गया, कैसे खजाना खाली हो गया। आपने कोई नौकरी दी होती तो मान लेते, कोई कॉलेज खोल दिया होता तो मान लेते, लेकिन खजाना खाली हो गया।
हमारी सरकार को सिर्फ दो साल हुए हैं लेकिन हमने 42900 लोगों को सरकारी नौकरी दी है। 90 फीसदी घरों का बिजली का बिल जीरो हो गए हैं। वही तार हैं, वही खंबे हैं, वही फ्यूज हैं, वही ट्रांसफार्मर हैं, आखिर हम कैसे दे रहे हैं ये फ्री, नीयत साफ है, इमानदारी है, इस वजह से हो पा रहा है। पहले सिर्फ लूट रहे थे, आप ही बिजली पैदा करते थे, आप ही खरीद रहे थे, बिजली महंगी हो रही थी।












Click it and Unblock the Notifications