पंजाब: प्राइवेट स्कूलों को लेकर भगवंत मान के दो बड़े फैसले, अभिभावक होंगे खुश

पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों को इस सेमेस्टर में फीस ना बढ़ाने को कहा है।Punjab CM Bhagwant Mann two major decisions regarding education private schools

चंडीगढ़, 30 मार्च: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने प्राइवेट स्कूलों को लेकर दो अहम फैसले लिए हैं। जिसकी जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को दी है। भगवंत मान ने चंडीगढ़ में बताया है कि उन्होंने राज्य के निजी स्कूलों को इस सेमेस्टर में प्रवेश शुल्क नहीं बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं, जो कि तत्काल प्रभाव से लागू हो भी हो गया है। ऐसे में इस सेमेस्टर कोई प्राइवेट स्कूल अपनी फीस नहीं बढ़ा सकता है।

Recommended Video

    Punjab के CM Bhagwant Mann का बड़ा ऐलान, स्कूलों को फीस नहीं बढ़ाने के दिए आदेश | वनइंडिया हिंदी
     private schools

    पंजाब सरकार के दूसरे फैसले में प्राइवेट स्कूलों के किसी एक दुकान से ही अभिभावकों को यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने के लिए कहने पर रोक लगा दी गई है। भगवंत मान ने कहा है कि कोई भी प्राइवेट स्कूल अभिभावकों पर किसी खास दुकान से ही यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने के लिए नहीं कह सकता है। स्कूल उस इलाके की सभी दुकानों पर अपनी किताबें और यूनिफॉर्म उपलब्ध कराएंगे, अभिभावक अपनी पसंद की किसी भी दुकान से जाकर सामान खरीद सकेंगे।

    पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद इसी महीने, 16 मार्च को भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके बाद उनकी ओर से कई बड़े ऐलान किए जा चुके हैं। हाल ही में पंजाब सीएम भगवंत मान ने वॉट्सऐप नंबर 9501 200 200 भी जारी किया है। इस नंबर पर फोटो, ऑडियो, वीडियो भेजकर लोग सीधे सीएम से भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकते हैं। भगवंत मान ने इस नंबर को लेकर कहा है कि नंबर पर जो भी शिकायत मिलेगी, उसकी जांच कराएंगे और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+