इस्तीफा देकर IAS अधिकारी परमजीत कौर भाजपा में हुईं शामिल तो सीएम मान ने कही दो टूक बात

पूर्व आईएएस अधिकारी परमपाल कौर सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। परमपाल कौर और उनके पति गुरप्रीत सिंह मलूका ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली। गुरप्रीत सिंह मलूका अकाली दल के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका के बेटे हैं।

हालांकि पंजाब सरकार ने परमपाल कौर सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस्तीफे नहीं स्वीकार किए जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है।

cm mann

मुख्यमंत्री ने पोस्ट करके लिखा आईएएस अधिकारी के रूप में परमपाल कौर जी का इस्तीफा पंजाब सरकार ने स्वीकार नहीं किया। बीबा जी को आईएएस बनने की इतनी जल्दी थी। कैसे छोड़ना है इस्तीफा, कृपया समझें कि इस्तीफा कैसे देना है, वरना जिंदगी भर की कमाई खतरे में पड़ सकती है।

इस्तीफा देने के बाद गुरप्रीत कौर ने कहा बीजेपी की नीतियों, महिलाओं के कल्याण के लिए उनके काम को देखने के बाद, मैंने और मेरे पति ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया। मुझे नहीं लगता कि बाकी राजनीतिक दलों का पंजाब या यहां तक ​​कि देश में भी कोई भविष्य है।

वहीं कौर के भाजपा में शामिल होने के बाद सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट किया आईएएस अधिकारी के रूप में परमपाल कौर का इस्तीफा अभी तक पंजाब सरकार द्वारा स्वीकार नहीं किया है। वह पहले आईएएस बनने के लिए बहुत उत्सुक थीं। हालाँकि, छोड़ने का एक तरीका होता है।कृपया इस्तीफा देने के तरीकों को समझें.. वरना पूरी जिंदगी की कमाई बर्बाद हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+