दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम अरदास में शामिल हुए सीएम भगवंत मान
Bhagwant Mann News: दिल्ली के गुरुद्वारा श्री रकाबगंज साहिब में देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी की अंतिम अरदास में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वहां मत्था भी टेका।
सीएम मान ने एक्स पर लिखा, "आज दिल्ली के गुरुद्वारा श्री रकाबगंज साहिब में देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी की अंतिम अरदास में शामिल हुए। परमात्मा से परिवार सहित प्रशंसकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। दुनिया भर में सिखों की छवि को गौरव और सम्मान दिलवाने के लिए डॉक्टर साहब का योगदान इतिहास के सुनहरे पन्नों पर दर्ज रहेगा।"

बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बीते दिनों निधन हो गया था। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। रात में ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया था। 28 दिसंबर 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। कांग्रेस मुख्लालय में उन्हें अंतिम विदाई गई।












Click it and Unblock the Notifications