Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रतन टाटा के निधन पर पंजाब के CM भगवंत मान ने जताया दुख, कहा- उद्योग जगत के महानायक थे

Ratan Tata Death News: देश और दुनिया के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का 9 अक्टूबर, 2024 को निधन हो गया। वे अपने पीछे एक बड़ी विरासत छोड़ गए हैं। टाटा ग्रुप का देश के समृद्ध विकास में अहम योगदान है। रतन टाटा ने अपने कुशल नेतृत्व और फैसलों से परिवार के विरासत को कायम रखा। उन्होंने टाटा समूह को देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। अचानक उनके निधन से देश को एक बड़ा सदमा है। टाटा ग्रुप भारत के सबसे बड़े दिग्गज कारोबारी ग्रुप है। रतन टाटा ने टाटा को मल्टीनेशनल कंपनी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि टाटा ग्रुप की ब्रांड वैल्यू का मतलब Trust हो चुका है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रतन टाटा के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा- उद्योग जगत के महानायक और भारत व दुनिया के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा जी के निधन की ख़बर बेहद दुखद है। उद्योग क्षेत्र के अलावा रतन टाटा जी ने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं प्रशंसकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

Bhagwant Mann

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- भारत ने अपना सच्चा "रत्न" खो दिया है, जिसने असंभव को संभव बना दिया। रतन टाटा की विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+