भगवंत मान ने बताया किस तारीख को होगा जालंधर-लुधियाना उम्मीदवार का ऐलान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के बाकी के दो उम्मीदवारों के नाम के ऐलान की तारीख की घोषणा कर दी है। भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जालंधर और लुधियाना सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा 16 अप्रैल को की जाएगी, जिंदाबाद।
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर आज आम आदमी पार्टी के नेताओं की बैठक हुई। बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, संजय सिंह के साथ अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद थीं।

गौर करने वाली बात है कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से 9 उम्मीदवारों का पहले ही ऐलान कर दिया है। अभी भी पार्टी ने गुरदासपुर, फिरोजपुर, लुधियाना, जालंधर से उम्मीदवारों के नाम का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है। पार्टी इन सभी सीटों पर मजबूत उम्मीदवारों की तलाश कर रही है। माना जा रहा है। जल्द ही बाकी की सभी सीटों पर पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।
बहरहाल अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दे दी है कि 16 अप्रैल को जालंधर और लुधियाना से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। जबकि गुरदासपुर और फिरोजपुर पर अभी भी स्थिति साफ नहीं हो सकी है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। पार्टी ने किसी भी दल के साथ पंजाब में गठबंधन नहीं किया है। पार्टी को भरोसा है कि प्रदेश की सभी 13 सीटों पर उसके उम्मीदवारों को जीत मिलेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से अपील की थी कि पार्टी के सभी उम्मीदवारों को जिताकर संसद पहुंचाइए, जो पंजाब के लोगों की आवाज सदन में उठाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications