गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारा छठी पातशाही में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टेका मत्था
Guru Nanak Jayanti 2024: देशभर में गुरु नानक देव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर रंजीत एवेन्यू स्थित गुरुद्वारा 6वीं पातशाही में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। वह गुरुद्वारा साहिब में करीब 25 मिनट तक रहे। इस दौरान उन्होंने कीर्तन श्रवण किया, रूमाला साहिब भेंट किया और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने गुरु साहिब के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को बधाई दी।
मान ने कह कि गुरु नानक देव ने पूरे जगत को मानवता का संदेश दिया और लाखों किलोमीटर पैदल यात्रा करके नाम जपो, वंड छको और किरत करो का संदेश दिया था। उन्होंने मलिक भागो और भाई लालू की रोटियो में फर्क बताया कि कौन सी हराम की है, कौन सी हलाल की है और कौन सी सच की कमाई की है।

उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीरें साझा किया। इसके साथ ही सीएम मान ने लिखा- पुरे जगत के रहबर, पहले पातशाह धन-धन साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के पावन मौके पर गुरुद्वारा छठी पातशाही, श्री अमृतसर साहिब में नतमस्तक होने का शुभ अवसर मिला। पंजाब में सर्व-समानता और भाईचारे की सांझ हमेशा कायम रहे, गुरु चरणों में अरदास की। गुरु साहिब सभी के आँगन में खुशियाँ और तंदरुस्ती बनाए रखें।












Click it and Unblock the Notifications