चरणजीत सिंह चन्नी आज लेंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानिए 10 बड़ी बातें
चंडीगढ़, 20 सितंबर। पंजाब की सियासत में पिछले कुछ दिनों से मची हलचल के बाद आज चरणजीत सिंह चन्नी प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चन्नी सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, शपथ ग्रहण का कार्यक्रम चंडीगढ़ में होगा। जिस तरह से कैप्टनअमरिंदर सिंह ने सियासी संग्राम के बीच मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया उसके बाद प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे। तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस आला कमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपने का फैसला लिया। बता दें चरणजीत सिंह चन्नी तीसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

- चरणजीत सिंह चन्नी की बात करें तो उनका जन्म पंजाब के भजौली गांव में 1963 में हुआ था। उनका परिवार मलेशिया में रहता था। चरणजीत सिंह चन्नी के पिता मलेशिया में ही नौकरी करते थे लेकिन बाद में 1955 में वह वापस पंजाब लौट आए।
- रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।
- पंजाब के इंचार्ज हरीष रावत ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है कि प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री होंगे। एक उपमुख्यमंत्री जाट सिख समुदाय से जबकि दूसरे उपमुख्यमंत्री हिंदू समुदाय से होंगे।
- आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में तकरीबन 40 नेता हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को छोटा रखा जाएगा और चुनिंदा हस्तियां ही इसमे शामिल होंगी।
- केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने रविवार को कहा कि सिर्फ 4-6 महीनों की बात है लोग अपना नया मुख्यमंत्री फिर से चुन लेंगे।
- लंबे समय से नवजोत सिंह सिद्धू के साथ चल रही खींचतान के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
- कांग्रेस विधान मंडल की बैठक से ठीक पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई थी।
- चरणजीत सिंह चन्नी के सामने सियासी उठापटक के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की अहम जिम्मेदारी है, उन्हें सरकार चलाने के साथ-साथ अंदरूनी कलह से भी निपटना होगा।
- चन्नी के सामने हाई कमान की ओर से दी गई 18 सूत्रीय कार्यक्रम को पूरा करने का जिम्मा है।












Click it and Unblock the Notifications