सीएम चन्नी के चचेरे भाई जसविंदर सिह धालीवाल BJP में शामिल, केंद्रीय मंत्री ने दिलाई सदस्यता
चंडीगढ़, जनवरी 11। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को एक बड़ा सियासी घटनाक्रम राज्य के अंदर घटा। दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के चचेरे भाई जसविंदर सिंह धालीवाल ने मंगलवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जसविंदर सिंह धालीवाल को पार्टी में शामिल कराया। इससे पहले, पंजाब के पूर्व विधायक अरविंद खन्ना और राज्य के कई अन्य राजनेता भाजपा में शामिल हुए थे।

सीएम चन्नी के लिए कितना बड़ा झटका?
Recommended Video
आपको बता दें कि पंजाब में जसविंदर सिंह धालीवाल का बीजेपी में जाना कांग्रेस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। एक तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की पीएम मोदी की सुरक्षा के चूक वाले मामले में पहले से ही किरकिरी हो रही है। ऊपर से उनके परिवार के सदस्यों का भाजपा में जाना सियासी रूप से उनके लिए बड़ा झटका है।
आपको बता दें कि पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 जनवरी को सिर्फ एक ही चरण में मतदान होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications