हादसे के समय 19 लाख की गाड़ी का एयरबैग नहीं खुला, मालिक ने कहा- नई कार और 5 करोड़ हर्जाना कंपनी दे

मोहाली। पंजाब के मोहाली में एक महंगी कार रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हुई तो उसके एयर बैग नहीं खुले। अच्छे से ड्राइव किए जाने के बावजूद दुर्घटना में उसका चेसिस तक टूट गया। इस दुर्घटना के बाद पीड़ित की ओर से कार बेचने वाली कंपनी से नई कार की मांग की गई है। साथ ही 5 करोड़ रुपए हर्जाना भी मांगा गया है। दुर्घटना का शिकार होने वाली कार 'टाटा हैक्सा' बताई गई है, जिसकी कीमत 19 लाख रुपए होती है।

a expensive car accident In Mohali, driver said- airbag not open, so our demand new car and 5 crore for damages

इस कार को बिग शॉट प्रोडक्शन के डायरेक्टर अमित चांदपुरी ने खरीदा था। उनका कहना है कि, 'बीते 19 अक्टूबर को वह अपने प्रोजेक्ट हेड जय शर्मा के साथ अपनी टाटा हैक्सा गाड़ी में मोहाली इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8B के पास जा रहे थे। रोड पर अचानक एक कैंटर और रांग साइड से ओपन जीप कंडक्टर साइड से तेजी से आई। उसने पहले हमारी कार का साइड मिरर तोड़ा। फिर हमने जीप की टक्कर से बचने के लिए कट मारा तो हमारी कार बस-स्टॉप के रेलिंग से टकरा गई। वो टक्कर इतनी तेज थी कि कार की चेसिस मौके पर ही टूट गई। उधर, हादसे के बाद कैंटर वाला वहां से भाग गया। हमारी कार के एयर बैग ही नहीं ​खुले। उस घटना के बाद कुछ लोगों ने हमें सलाह दी कंपनी पर दावा ठोकें। इसलिए हमारी मांग है कि, इतनी महंगी गाड़ी की टूटी चेसिस की रिपेयर के बजाए नई गाड़ी दी जाए। इसके अलावा हमें हुई मानसिक पीड़ा के लिए 5 करोड़ रुपये का हर्जाना भी दिया जाए। अन्यथा कंज्यूमर कोर्ट जाएंगे।''

इधर, 10 से ज्यादा कारें पूरी तरह जल गईं
मोहाली से ही कारों में आग लग जाने की खबर भी आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां बहलोलपुर में रविवार दोपहर करीब 1 बजे घरों के पास कारों में आग लग गई। इस आग से 10 से ज्यादा कबाड़ कारें पूरी तरह जल गईं। सूचना पर पहुंचे फायर-ब्रिगेड के जवानों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर, आग लगने की सूचना पर पुलिस की गाड़ी भी दौड़ पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+