Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बन गया करोड़पति! कपड़ा बेचने वाले की किस्मत खुली, लगाता था लॉटरी, ढाई करोड़ का बंपर मिला

बठिंडा। पंजाब में बैसाखी बंपर लॉटरी के कई चौंकाने वाले नतीजे आए। यहां बठिंडा के गांव महराज से एक कपड़े बेचने वाला व्यक्ति करोड़पति बन गया। हां जी, यहां रोशन सिंह कपड़े की दुकान करते हैं और वह पिछले करीब 33 साल से सरकारी लॉटरी खरीदते आ रहे थे। उनकी जान-पहचान के लोग कहते थे कि सब ढोंग है, कोई पैसे नहीं मिलते। मगर, रोशन को लगता था कि किस्मत जरूर चमकेगी।

चमक गई रोशन की किस्मत

चमक गई रोशन की किस्मत

आखिरकार, पंजाब सरकार द्वारा संचालित राज्य लॉटरी जो हाल में जो घोषणा हुई, उसमें रोशन की किस्मत चमक ही गई। वो कह रहे हैं कि, उूपरवाले ने छप्पर फाड़कर दिया है। रातों-रात करोड़पति बने रोशन सिंह और उसके परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा है।

ऐसे लगा जैसे कोई मजाक कर रहा हो

ऐसे लगा जैसे कोई मजाक कर रहा हो

वो लोगों को बता रहे हैं कि, उनको लॉटरी वाले एजेंट का फोन आया था। उसने कहा था कि, "आ जाओ...आपकी ढाई करोड़ रुपए की लॉटरी लगी है। इस पर पहले तो उनको लगा कि कोई उनसे मजाक कर रहा है, लेकिन जब उक्त एजेंट ने उनको विस्तार से जानकारी दी तो विश्वास हो गया।"

ऊपर वाला सभी ऐसे ही खुशियां दे

ऊपर वाला सभी ऐसे ही खुशियां दे

रोशन सिंह की बेटी ने कहा कि, आज वाहेगुरु ने हमारी सुन लीं। मैं तो यही कहूंगी कि हर जरूरतमंद को ऊपर वाला ऐसे ही खुशियां दे। वहीं, रोशन ने बताया कि वो पिछले 33 साल से सरकारी लाटरी खरीदते आ रहे थे कि कभी तो किस्मत खुलेगी।अब लॉटरी लगने के बाद लॉटरी बठिंडा संचालक शुभकामनाएं देने के लिए उनके घर पहुंचे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+