पंजाब: BSF ने अपने अधिकार क्षेत्र में गश्ती कर बरामद की हेरोइन, तस्करों ने मिट्टी के अंदर छुपा रखे थे पैकेट

फाजिल्का। पंजाब के फाजिल्का जिले की बीओपी झुग्गे फौजा सिंह में गश्ती करते हुए बीएसएफ की 2 बटालियन ने हेरोइन बरामद की। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि, तस्करों ने हेरोइन को तारबंदी के निकट मिट्टी में छुपाया था। वहां खोदी गई मिट्टी से 3 पैकेट्स में 1.2 किलो हेरोइन मिली। इसके साथ ही 3.6 किलो बजरी के पैकेट जमीन में आधा फुट नीचे दबे हुए पाए गए। अधिकारियों ने आशंका जताई कि, यह तस्करों द्वारा हेरोइन के कारोबार का नया तरीका हो सकता है।

BSF

गौरतलब है कि, केंद्र सरकार ने बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाकर भारत-पाकिस्तान के 50 किमी अंदर तक कर दिया है। जिसके कारण बीएसएफ अब बॉर्डर से 50 किमी के दायरे तक बिना किसी पूर्व सूचना के सर्च अभियान या पेट्रोलिंग के लिए आ सकती है। पंजाब की मौजूदा सरकार इसका विरोध कर रही है। उधर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के फैसले का सपोर्ट किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज कहा कि, "भारत सरकार यह जानती है कि सीमा-पार से ड्रोन आ रहे हैं, ऐसे में मुझे लगता है कि ये उन कारणों में से एक कारण है..जिसकी वजह से उन्होंने बीएसएफ रेंज को 50 किलोमीटर तक बढ़ाया है।"

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह भी कहा, "पंजाब में सुरक्षा उपायों को लेकर जो मेरा मखौल उड़ाते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि मैं 10 साल सेना में रहा हूं। दूसरी तरफ मैं 9.5 साल पंजाब का गृहमंत्री रहा और संवेदनशील मुद्दे मेरे अधीन थे। जो एक महीने गृहमंत्री रहा, अब वो कहता है कि वो मुझसे ज़्यादा जानता है।"

BSF recovers 1.2 kg heroine from Fazilkas BOP slum Fauja Singh

तस्करों को एसटीएफ ने पकड़ा था
पंजाब के सबसे बड़े जिले लुधियाना में भी कुछ दिनों पहले हेरोइन की खेप पकड़ी गई थी। हेरोइन को ले जाते तस्करों को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया था, जो कि कार में सवार थे। इस बारे में जानकारी देते हुए एसटीएफ के इंचार्ज ने कहा कि, "लुधियाना में एक कार की तलाशी के दौरान हमें 1.25 किलो हेरोइन मिली। उस कार में दो जने थे। उनसे बरामद हुई हेरोइन को जब्त कर लिया गया। जबकि, आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि, एसटीएफ की ओर से ड्रग्स रैकेट से जुड़े लोगों की तलाशी जारी रहेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+