पंजाब यूनिवर्सिटी के 12 साल पुराने रिश्वतकांड में अब आएगा फैसला, हाईकोर्ट ने कहा- 30 दिन में निपटाएं

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के 12 साल पुराने रिश्वत-कांड में जल्द फैसला आने के आसार हैं। दरअसल, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट को निर्देश दिए हैं कि इस मामले का 30 दिनों के अंदर निपटारा किया जाए। 2010 में सीबीआई ने पंजाब यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सतीश पदम और एसडीओ नंद लाल कौशल को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

bribery scandal of Panjab University, Hearing In the High Court

अब सीबीआई कोर्ट में रोजाना सुनवाई
बता दें कि, उस दरम्यान पंजाब यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सतीश पदम और एसडीओ नंद लाल कौशल पर एक ठेकेदार ने बिल क्लीयर करने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे। हालांकि, इस मामले में 4 साल से स्टे लगी हुई थी, जो अब खत्म हो गई है। अब सीबीआई कोर्ट में रोजाना इस मामले में सुनवाई चल रही है।

अब 30 दिनों में फैसला आ सकता है
रिश्वत-कांड में कोर्ट ने 4 साल पहले यानी कि 2018 से ट्रायल पर रोक लगाई हुई थी। बताया जा रहा है कि, आरोपी सतीश पदम ने केस में कुछ एडिशनल एविडेंस पेश करने के लिए परमिशन मांगी थी जोकि सीबीआई कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इस फैसले के खिलाफ वो हाईकोर्ट पहुंच गया। अब हाईकोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज करते हुए इस मामले में जल्द से जल्द फैसला सुनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसलिए माना जा रहा है कि, अब 30 दिनों में फैसला आ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+